फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape Victim Refused to go Home

परिवार संग नहीं रहेगी भाई की शिकार युवती

Fri, 08 Aug 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Aug 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim Refused to go Home

कई वर्षों तक सगे भाई द्वारा दुराचार का शिकार हुई नाबालिग ने अब परिवार के साथ रहने से मना कर दिया है। नाबालिग ने कोर्ट को दिए बयान में कहा कि वह अपने परिवारवालों के साथ सुरक्षित नहीं रह पाएगी। उसके घर वाले उस पर समझौते के लिए दबाव डालेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित को फिलहाल चंडीगढ़ स्थित चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया गया है। वहीं, जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन होम ने चंडीगढ़ के सेंटर से संपर्क किया है। साथ ही उसे सुरक्षित जगह भेजने की तैयारी की है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार केस दर्ज होने से पहले नाबालिग ने मां को भाई द्वारा दुराचार करने की बात बताई थी। लेकिन, उसकी मां ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, उल्टा उसे चुप रहने को कहा। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत कर अपनी टीचर को उसके साथ हो रही ज्यादती की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना था कि कई वर्षों से उसका भाई उससे दुराचार कर रहा है। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद नाबालिग की टीचर ने चाइल्ड केयर हेल्प लाइन पर फोन कर मामले की जानकारी दी।

इसके बाद चाइल्ड केयर हेल्प लाइन के काउंसिलर ने पीड़ित को ले जाकर नयागांव थाने में आरोपी भाई पर केस दर्ज कराया। सूत्रों के अनुसार मेडिकल में कई बार दुराचार की पुष्टि हुई है। वहीं आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


बेटे की नौकरी के कारण खामोश था परिवार
जानकारी के मुताबिक लड़की का भाई सरकारी नौकरी करता था। उसके दम पर ही घर का सारा खर्च चल रहा है। ऐसे में परिवार वाले नहीं चाहते थे कि उनका बेटा आरोप में फंसे और बाद में उन्हें मुश्किल उठानी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed