{"_id":"5708f9dc4f1c1bfa18c810c8","slug":"rape-victim-bathinda-rape-victim-punjab-haryana-highcourt-bathinda-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़ित महिला को हाईकोर्ट ने दी गर्भपात कराने की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़ित महिला को हाईकोर्ट ने दी गर्भपात कराने की इजाजत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म के बाद उसके गर्भवति होने के मामले में हाईकोर्ट ने पीड़िता को राहत देते हुए गर्भपात कराने की इजाजत दे दी है। दुष्कर्म से गर्भधारण के बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके मांग की थी कि वह तीसरा बच्चा नहीं चाहती, लिहाजा गर्भपात की इजाजत दी जाए।
याचिका पर हाईकोर्ट ने पीजीआई चंडीगढ़ से डाक्टरी सलाह मांगी थी कि क्या पीड़िता का गर्भपात संभव और सुरक्षित होगा। पीजीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि महिला 26 वर्ष की है और अभी गर्भधारण हुए अधिक समय नहीं बीता है और गर्भपात संभव है।
हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब गर्भपात की इजाजत देते हुए याचिका मंजूर कर ली गई है। इस फैसले से दुष्कर्म पीड़िता को अनचाहे गर्भधारण से मुक्ति मिल गई है।