फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape victim allegation on police for no enquiry

पीड़िता बोली, रेप के आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

Fri, 05 Feb 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
rape victim allegation on police for no enquiry

दुष्कर्म पीड़िता ने हरियाणा पुलिस पर सात महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी बिजनेसमैन पैसे और रुतबे के दम पर आजाद घूम रहा है और उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान महिला ने बताया कि गुड़गांव में एक बड़े व्यवसायी और राजनेता रमेश बंसल ने पिछले साल 1 मई को एक दुकान के भीतर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर मैंने किसी को बताया तो वह मेरे पति को मरवा देगा। इस भय से महिला कुछ समय तक चुप रही।
विज्ञापन


उसके बाद उसने अपने पति को सारा वाकया बताया। इसके बाद 29 जून 2015 को गुड़गांव के सदर थाने में रमेश बंसल के खिलाफ रेप की शिकायत दी। पुलिस ने मेडिकल करवाया और 164 के तहत बयान दर्ज कर बिजनेसमैन पर केस दर्ज कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि केस दर्ज हुए लगभग सात महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ पंजाब के मलोट में रमेश बंसल के घर में किराए पर रहती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसको गुड़गांव में अपनी दुकान पर नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद पति-पत्नी गुड़गांव आ गए। वहां पीड़िता दुकान पर काम करने लगी। इसी दौरान दुकान पर आ कर रमेश बंसल ने 1 मई को उसके साथ दुष्कर्म किया और बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।


आरोपी के बेटे पर भी धमकी देने का आरोप

महिला ने आरोपी के बेटे पर भी केस वापस लेने के लिए धमकियां देने का आरोप लगाया। उसने कहा कि इसकी जानकारी पुलिस को दी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का कहना है कि आरोपी ने उस पर गुड़गांव में एक केस दर्ज करवा दिया है और जिसकी वजह से उसको भूमिगत होना पड़ा। पिछले दस दिन से उसके पति का कोई पता नहीं है। वहीं, इस मामले में रमेश बंसल से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार उनके नंबर पर फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed