{"_id":"e07667c5cc1199175197f86142eee9f7","slug":"raod-accident-injured-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे के शिकार चाचा के बाद भतीजे की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे के शिकार चाचा के बाद भतीजे की भी मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। उधर, रविवार को राजौंद में कार व बाइक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक ने भी पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रविवार को गांव गंगाटेहड़ी वासी युवक मनीष अपने चाचा बलबीर के साथ मूदंड़ी में मामा के घर गया था। शाम के समय जब चाचा-भतीजा मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहे थे तो राजौंद में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलबीर की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनीष गंभीर रुप से घायल हो गया। हालत ज्यादा नाजुक होने से उसे कैथल सामान्य अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां रात दस बजे मनीष ने अंतिम सांस ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
टैंपो की चपेट में आए दादा-पोता घायल
एक दूसरे हादसे में टैंपो की चपेट में आने से दादा-पोता घायल हो गए। क्योड़क निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दादा राम सिंह के साथ बाइक पर जा रहा था। गांव की ही अनाज मंडी के पास पहुंचने पर टैंपो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दादा-पोता घायल हो गए।
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीसरी दुर्घटना पीड़ल गांव में हुई। यहां मोटरसाइकिल व कार के बीच टक्कर में टटियाणा वासी बाइक चालक जितेंद्र सिंह घायल हो गया।