फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranveer Top in snooker under-18

स्नूकर चैंपियनशिप : अंडर-18 में रणवीर टॉप पर

Sat, 25 Dec 2021 08:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Top in snooker under-18
चंडीगढ़। एसडी स्कूल सेक्टर-32 के रणवीर दुग्गल (17) ने गुजरात के ध्रुव पटेल को 4-3 के अंतर से हराकर 37 दिवसीय सेज नेशनल बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। खिताब जीतने के बाद उनकी रैंकिंग में सुधार होने के कारण वह भारत के अंडर-18 आयु वर्ग में पहली रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

रणवीर दुग्गल ने नेशनल में अंडर-21 आयु वर्ग के टूर्नामेंट में शनिवार को उत्तर प्रदेश के आमिर खान को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। भोपाल में खेली जा रही चैंपियनशिप में रणवीर दुग्गल ने ध्रुव पटेल को 84-33, 54-34, 22-58, 15-79, 51-56, 76-18 और 55-48 अंक से पराजित किया। शहर के युवा के बेहतरीन प्रदर्शन पर लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

रोज लगभग 5 घंटे करते हैं अभ्यास
रणवीर दुग्गल ने बताया कि वह स्नूकर तथा बिलियर्ड्स दोनों खेलों का अभ्यास करते हैं। रोज तकरीबन पांच घंटे अभ्यास करते हैं। वह दादा राकेश दुग्गल और कोच सुमित तलवार की मदद ले रहे हैं। इसके साथ ही शारीरिक व्यायाम भी करते हैं। स्नूकर जहां दिमाग का खेल है। वहीं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहना भी जरूरी है। इसके लिए जिम का भी सहारा लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 8 साल से जीत रहे हैं स्टेट चैंपियनशिप
रणवीर दुग्गल राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। वहीं पिछले 6 सालों से लगातार अपने एज ग्रुप में स्टेट चैंपियनशिप जीतते आ रहे हैं। इसके साथ ही अन्य कई प्रतियोगिताओं में भी टॉप पर रह चुके हैं। रणवीर 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंतिम 8 में पहुंचे थे। वहीं बिलियर्ड्स 2018 में नेशनल में भी अंतिम 8 में पहुंचे थे। उनके खेल को देखते हुए इंडियन ऑयल्स की ओर से स्कॉलरशिप भी दी गई है। 2019 में रणवीर ने रूस में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में स्नूकर अंडर-16 के मुकाबले में कांस्य पदक जीता था।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिलेगा फायदा
रणवीर दुग्गल ने बताया कि नेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने का फायदा उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिलेगा। यह चैंपियनशिप पहले कतर में होनी थी, लेकिन वैक्सीन की दोनों खुराक न लगने के कारण फेडेरेशन की तरफ से इस टूर्नामेंट को टाल दिया गया था। अब यह चैंपियनशिप मार्च 2022 में खेली जाएगी।

कोट
नेशनल टूर्नामेंट तैयारी को बनाएगा और बेहतर
नेशनल चैंपियनशिप में खेल कर खिलाड़ी अपनी कमियों को परख सकता है। यह टूर्नामेंट मेरी तैयारी को और बेहतरीन बनाएगा। इसका साथ ही अंडर-21 में भी बेहतरीन प्रदर्शन करके खिताब जीतने की कोशिश करूंगा। रणवीर दुग्गल, स्नूकर खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed