फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranjit Chautala said No one wants to take Congress ticket

फिर आया 1977 का दौर, कोई नहीं लेना चाहता कांग्रेस का टिकट : रणजीत चौटाला

Fri, 22 Mar 2024 03:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Chautala said No one wants to take Congress ticket
कहा-लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ रहे नेता, टिकटों के नाम पर मंथन केवल दिखावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव मेंं कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों के नामों के एलान में देरी को लेकर कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डिप्रेशन की स्थिति में आ गई है, वर्ष 1977 में एक बार ऐसा समय आया था, जब लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में कोई भी कांग्रेस का टिकट नहीं लेना चाहता था। अब फिर वही दौर आ चुका है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने का जरूर दिखावा कर रही है, लेकिन कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार नहीं है।
कैबिनेट मंत्री वीरवार को मीडिया से मुखातिब थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रायबरेली से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिटायरमेंट ले ली है और राहुल गांधी रायबरेली छोड़कर वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की आज देश में ऐसी हालत हो चुकी है, जो पहले कभी नहीं हुई थी। लोकसभा की सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश है, जिसमें 80 सीटें हैं, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, उससे स्थिति का आकलन किया जा सकता है। रणजीत चौटाला ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी और फिर से तीसरी बार सत्ता में आएगी और तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

बाक्स

कोई मंत्रिमंडल विस्तार को आचार संहिता का उल्लंघन बताता है तो यह सिर्फ राजनीति

आदर्श आचार संहिता के दौरान कैबिनेट का विस्तार करने के बारे में उन्होंने कहा कि यह उल्लंघन के दायरे में नहीं आता है। कोड ऑफ कंडक्ट में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कुछ भी नहीं लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास भी अपने कानून विशेषज्ञ होते हैं, जिनसे रायशुमारी करने के बाद ही विस्तार हुआ है। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों को आइना दिखाते हुए कहा कि अगर कोई मंत्रिमंडल विस्तार को उल्लंघन बताता है तो यह सिर्फ राजनीति बयान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed