{"_id":"5df200688ebc3e881d0f8b28","slug":"ranji-trophy-five-players-played-important-role-into-win-first-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफीः पहला मैच जीतने में चंडीगढ़ के इन 'फाइव स्टार' ने रचा इतिहास, दिलाई स्वर्णिम जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफीः पहला मैच जीतने में चंडीगढ़ के इन 'फाइव स्टार' ने रचा इतिहास, दिलाई स्वर्णिम जीत
Thu, 12 Dec 2019 02:29 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्रिकेट टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के फाइव स्टार खिलाड़ियों ने ने वह कर दिखाया, जिसका सिटी के क्रिकेट प्रेमियों को पिछले तीस साल से भी ज्यादा समय से इंतजार था।
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद चंडीगढ़ की रणजी टीम से हर किसी को सिटी के क्रिकेटर्स से जीत की उम्मीद बंधी हुई थी। चंडीगढ़ रणजी टीम के खिलाड़ियों ने सिटी के क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीद को पूरा करते हुए पहले ही मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश की टीम को हरा दिया। सभी फॉरमेट में पूरा करने में लगे हुए हैं।
पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरे चंडीगढ़ रणजी टीम के फाइव स्टार खिलाड़ियाें ने सिटी को जीत दिलाकर अपने होम ग्राउंड पर क्रिकेट प्रेमियों को बता दिया है कि भले ही देर से बीसीसीआई से मान्यात मिली हो, लेकिन हमने रणजी ट्रॉफी का जीत के साथ आगाज किया है। टीम के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी कमाल कर दिखाया।
इस पहले ऐतिहासिक मुकाबले में सिटी के फाइव स्टार खिलाड़ियों में बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान खान, शिवम भांबरी, मनन वोहरा और गेंदबाजों में श्रेष्ठ निर्मोही के साथ गुरिंदर सिंह का नाम शमिल है।

यह है सिटी के फाइव स्टार
कद छोटा लेकिन शॉट लंबे-लंबे: चंडीगढ़ रणजी टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान खान कद में भले ही कम हो, लेकिन मैदान पर इनके लंबे-लंबे शॉट्स का हर कोई कायल है। अंडर-23 में पांच शतक और 2 अर्धशतक जमाने के बाद सीधे रणजी ट्रॉफी में जगह बनाई। रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में दोहरा शतक भी ठोक डाला।
अर्सलान का पहला रिकॉर्ड
रन 233
गेंद 236
चौके 33
छक्के 4
स्ट्राइक रेट 98.73
अर्सलान का पहला रिकॉर्ड
रन 233
गेंद 236
चौके 33
छक्के 4
स्ट्राइक रेट 98.73
मनन की कप्तानी का नहीं कोई सानी-
रणजी टीम के कप्तान मनन वोहरा सिटी के स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में हमेशा से ही शुमार रहते है। युवराज सिंह को आइडल मानने वाले वोहरा ने क्रिकेट की शुरूआती ट्रेनिंग युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ली है। रणजी ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में बतौर कप्तान शानदार जीत दर्ज करने वाले वोहरा ने कहा कि इस स्टेडियम से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया।
आज चंडीगढ़ टीम की कप्तानी में पहली जीत मिली है, इसके लिये पूरी टीम को बधाई है। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों की शानदार परफॉर्मेंस रही। इसकी बदौलत ही हमें जीत हासिल हुई हैं।
मनन वोहरा का पहला रिकॉर्ड
रन 124
गेंद 82
चौके 20
छक्के 2
स्ट्राइक रेट 151.22

ऐसी ही पारी आगे भी जारी रखने का प्रयास
रणजी ट्रॉफी में अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले शिवम भांबरी ने कहा कि मेरा लक्ष्य हैं कि मैं टीम के लिए बेहतरीन खेल सकूं। मेरी कोशिश होगी कि आने वाले मुकाबलों में ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहे। उन्होंने बताया कि वह पीयू से एलएलबी करने के बाद अब अंग्रेजी में एमए कर रहे हैं।
भांबरी की पारी
रन 105
गेद 91
चौके 14
छक्के 02
स्ट्राइक रेट 115.38
भांबरी की पारी
रन 105
गेद 91
चौके 14
छक्के 02
स्ट्राइक रेट 115.38
रफ्तार के राही... निर्मोही-
रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में 8 विकेट चटकाने वाले रफ्तार के राही श्रेष्ठ निर्मोही भी पिच पर किसी से कम नहीं हैं। इससे पहले भी निर्मोही अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से विजय हजारे ट्रॉफी में 5-5 विकेट चटका चुके हैं। रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में अरुणाचल प्रदेश के बल्लेबाजों को अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से खौफ में रखा।
दोनों पारियों में गजब प्रदर्शन
ओवर 11.2 13
मेडिन 1 04
रन 26 38
विकेट 5 03
इक्नोमिक 2.29 2.92
दोनों पारियों में गजब प्रदर्शन
ओवर 11.2 13
मेडिन 1 04
रन 26 38
विकेट 5 03
इक्नोमिक 2.29 2.92
गुरिंदर भी धुरंधर-
रणजी ट्रॉफी में 6 विकेट चटकाने वाले धुरंधर गेंदबाज गुरिंदर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ से वह पहली बार खेल रहे है। यह उनके लिए काफी सुखदायी अहसास है। चंडीगढ़ का बीसीसीआई से रणजी ट्रॉफी में मान्यता नहीं मिलने से पहले वह पंजाब, त्रिपुरा और मेघालय से रणजी मुकाबले खेल चुके हैं। पंजाब की ओर से जूनियर अंडर-15, 17, 19, 23 और 25 के सभी क्रिकेट खेल चुके हैं।
यह रही गेंदबाजी में परफॉर्मेंस
ओवर 11 14.3
मेडिन 2 3
रन 48 50
विकेट 00 06
इक्नोमिक 4.36 3.44
यह रही गेंदबाजी में परफॉर्मेंस
ओवर 11 14.3
मेडिन 2 3
रन 48 50
विकेट 00 06
इक्नोमिक 4.36 3.44