फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   randeep singh surjewala and digvijay chautala nomination for jind By-election

सुरजेवाला, दिग्विजय और मिड्ढा के नामांकन के बाद जींद का सियासी माहौल गर्म, इनेलो से ये हैं प्रत्याशी

Thu, 10 Jan 2019 08:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
randeep singh surjewala and digvijay chautala nomination for jind By-election
जींद उपचुनाव

इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद खाली हुई जींद विधानसभा सीट पर चार महीने के बाद उपचुनाव हो रहा है। मगर मैदान में दिग्गजों के कूदने से चुनाव रोचक हो गया। कांग्रेस ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतार कर जो मास्टर स्ट्रोक खेला है, उससे उपचुनाव सियासी रण का मैदान बन गया है। 

विज्ञापन


गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन चारों पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, इनेलो से जींद जिला परिषद के उप प्रधान उमेद सिंह रेढू, भाजपा से डॉ. कृष्ण मिड्ढा और जननायक जनता पार्टी से सांसद दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन के अनुसार तीन जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन चारों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही थीं। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी रही और ऐसे में भाजपा ने नौ जनवरी को अपने उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नाम का एलान किया। इसके बाद देर रात कांग्रेस ने जैसे ही रणदीप सुरजेवाला को टिकट देने का ऐलान किया तो इनेलो और जजपा ने भी अपनी रणनीति नए सिरे से बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जेजेपी नेता सांसद दुष्यंत चौटाला ने दिग्विजय चौटाला के नाम का एलान किया। इसके कुछ देर बाद ही इनेलो ने भी जींद जिला परिषद के उप प्रधान उमेद सिंह रेढू को उम्मीदवार बना दिया। उमेद रेढू ने बुधवार को आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा था। अब वे इनेलो के उम्मीदवार हो गए हैं।

इनेलो ने किया शक्ति प्रदर्शन
नामांकन पत्र भरने के लिए भाजपा, जजपी और कांग्रेस पार्टी ने भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया, लेकिन इनेलो ने साधारण तरीके से निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जाकर पहले से भरे गए उमेद रेढू के नामांकन पर इनेलो के टिकट का प्रस्ताव जुड़वा दिया।

कांग्रेस को वोट देगी जींद की जनता
जींद के लोगों ने चौटाला परिवार की सत्ता को भुगता है। भाजपा ने भी साढ़े चार साल के समय में जींद में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। कुछ लोग मारने, काटने व जलाने की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस सिर्फ विकास की बात करती है। ऐसे में लोग कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देकर विजयी बनाएंगे। डॉ. अशोक तंवर, प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

randeep singh surjewala and digvijay chautala nomination for jind By-election
बीजेपी प्रत्याशी

जींद विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम उतार दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी टीम उतार दी है। ऐसे में जजपा ने सबसे मजबूत उम्मीदवार के तौर पर दिग्विजय चौटाला को मैदान में उतारा है। इसमें जजपा की जीत निश्चित है। दुष्यंत चौटाला, जजपा नेता

इनेलो फिर जीतेगी जींद की सीट
इनेलो पिछले दो चुनाव से जींद विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करती रही है। जींद के लोगों का स्नेह चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। भाजपा ने भी जींद की ओर ध्यान नहीं दिया। जेजेपी का भी कोई राजनीतिक वजूद नहीं है। ऐसे में जींद की जनता इनेलो को ही वोट देगी।
अभय चौटाला, इनेलो नेता।

लहराएंगे परचम
भाजपा ने प्रदेश की राजनीति में पिछले साढ़े चार साल में नई शुरूआत की है। पूरी तरह पारदर्शी शासन और एक समान विकास हो रहा है। मेयर के चुनाव में प्रदेश की जनता का मिजाज साफ हो गया है। जींद की सीट भाजपा ही जीतेगी। -सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed