{"_id":"58cfe8844f1c1b2f4a1a1f26","slug":"rana-kp-singh-becomes-proteem-speaker-of-punjab-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा केपी सिंह ने पंजाब विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा केपी सिंह ने पंजाब विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर शपथ ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
राणा केपी सिंह बने प्रोटेम स्पीकर
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने राणा कंवरपाल सिंह को 15वीं विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई। उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राणा केपी सिंह आनंदपुर साहिब से विधायक हैं। उन्हें राज भवन में आयोजित समागम में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने किया। अब राणा केपी विधानसभा के अन्य सदस्यों को 24 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में शपथ दिलाएंगे। तीसरी बार विधायक बने राणा रूपनगर बार एसोसिएशन के प्रधान भी रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में वह मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए थे।