फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ramprakash temple directly eating food wife and children identified stabbed trident temple

मंदिर में त्रिशूल से गर्दन फंसाकर जान देने वाले की हुई पहचान, पत्नी और बच्चों संग खाना खाने के बाद सीधे मंदिर पहुंचा था रामप्रकाश

Tue, 15 Sep 2020 12:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ramprakash temple directly eating food wife and children identified  stabbed trident temple
चंडीगढ़। बीती शनिवार रात धनास स्थित काली माता मंदिर में अपनी गर्दन त्रिशूल में फंसाकर जान देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई। मृतक धनास निवासी रामप्रकाश (42) था, जो पेंटर का काम करता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि रामप्रकाश घटना वाली रात करीब 8.30 बजे पत्नी और बच्चों के संग भोजन करने के बाद घर से निकल गया था। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। सोमवार को पुलिस ने मृतक रामप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम जीएमएसएच-16 में करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि रामप्रकाश ने नशे में आत्महत्या की या फिर कोई वजह से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। रामप्रकाश धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के मकान नंबर 1993/सी में पिछले काफी समय से पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। उसकी पांच बेटियां हैं और दो बेटे। वह पेंटर का काम करके घर का खर्चा चलाता था। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात रामप्रकाश घर से बिना किसी को बताए काली माता मंदिर पहुंचा और त्रिशूल में गर्दन फंसाकर जान दे दी। वहीं, पुलिस ने रामप्रकाश के घर के आसपास में रहने वाले लोगों का बयान दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस की जांच में पता चला था कि रामप्रकाश पहले भी मंदिर में पूजा करने आता था। सोशल मीडिया समेत अखबारों में खबर प्रकाशित होने पर मृतक की पहचान हुई। वहीं इस घटना से परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed