फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim was on target of those who killed Hindu leaders in Punjab

हिंदू नेताओं की हत्या करने वालों के निशाने पर था राम रहीम, NIA का खुलासा

Wed, 20 Dec 2017 09:34 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Wed, 20 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim was on target of those who killed Hindu leaders in Punjab
राम रहीम - फोटो : File Photo
आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं समेत आठ हिंदू नेताओं की हत्या करने वाले आरोपियों के निशाने पर दो साध्वी से दुराचार मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी था।
विज्ञापन


इस संबंध में करीब पांच साल पहले ही फ्रांस में योजना बनाई गई थी। हालांकि इस प्लान को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। एनआईए सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। वहीं, एनआईए द्वारा मंगलवार को पंजाब पुलिस से कस्टडी के बाद रिमांड पर लिया गया जगतार सिंह जोहल भी इस प्लान का हिस्सा था। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन


एनआईए सूत्रों के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम आरोपियों के निशाने पर था, लेकिन राम रहीम का कड़ा सुरक्षा घेरा होने के कारण वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे। इतना ही साल 2012 में आरोपी जगतार सिंह जोहल व पटियाला जेल में बंद खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) का मेंबर हरमिंदर सिंह मिंटू फ्रांस में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर इस योजना पर चर्चा हुई थी। वहीं, एनआईए सूत्रों के मुताबिक जब मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बाद भी डेरा प्रमुख को मारने की योजना पर काम चलता रहा। जोहल यूरोपियन देशों में बैठे हुए केएफएफ के टॉप लीडरों के संपर्क में था। 

जोहल का विदेशी नेटवर्क तलाशेगी एनआईए 

Ram Rahim was on target of those who killed Hindu leaders in Punjab
nia - फोटो : DEMO PHOTO
जेल ब्रेक कांड के दौरान भागा था मिंटू 
मिंटू खतरनाक आतंकियों में से एक है। कुछ समय पहले नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद भागे आरोपियों में वह भी शामिल था। वह दिल्ली से पकड़ा गया था। वह पुलिस की पकड़ में न आए, इसलिए उसने अपना वेश बदल लिया था। 

जोहल का विदेशी नेटवर्क तलाशेगी एनआईए 
एनआईए के सीनियर प्रोसिक्यूटर सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने जोहल को रिमांड पर ले लिया है। अब वह उसके दूर देशों में स्थित नेटवर्क को तलाशेंगे। साथ ही किन लोगों के वह संपर्क में था। वहीं, जोहल व अन्य आरोपियों के खातों में बाहर से किन लोगों ने पैसा भेजा है। इसकी भी पड़ताल की जाएगी। उन्होंने अदालत से सात दिनों का रिमांड मांगा था। अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। अब आरोपियों को 22 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed