{"_id":"59a5523d4f1c1b1a278b45d8","slug":"ram-rahim-sentenced-in-sadhvi-rape-case-panchkula-violence-accused-revealed-truth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम केसः पंचकूला में हिंसा के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने उगले चौंकाने वाले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम केसः पंचकूला में हिंसा के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने उगले चौंकाने वाले राज
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim Verdict
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा करने वाले उपद्रवियों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज उगले हैं। उपद्रवियों का कहना है कि उनको आगजनी करने के लिए कोडवर्ड दिया गया था पौधरोपण। पंचकूला में हिंसा के बाद चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश कर रहे डेरा के छह अंगरक्षकों को मनीमाजरा थाना पुलिस ने धर दबोचा था। कोर्ट में आरोपियों की पेशी के बाद पुलिस ने जिला अदालत से दो दिन का और रिमांड लिया था।
रिमांड के दौरान आरोपी अंगरक्षकों ने यह कबूल किया कि 25 अगस्त को पंचकूला शहर में हुए आगजनी व हिंसा के लिए उन्हें बकायदा कोड वर्ड दिया गया था। जांच अधिकारी एसआई रोहित कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान दोषी बाबा के अंगरक्षक कृष्णपाल सिंह ने पूछताछ में यह कबूल किया कि 25 अगस्त की सुबह 7 बजे डेरा प्रबंधक मिट्ठू उनसे आकर मिला और उन्हें रिवाल्वर, गोलियां और आगजनी के लिए तमाम सामग्री उपलब्ध करवाईं।
पकड़े गए दूसरे अंगरक्षक सुखविंदर सिंह ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि इसके साथ ही डेरा प्रबंधक ने उन्हें पंचकूला में इकट्ठे हुए समर्थकों के साथ मिलकर पूरे जिले में आगजनी के लिए बकायदा कोड वर्ड दिया। जांच अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि अंगरक्षकों को पंचकूला में आगजनी करने के लिए पौधरोपण कोडवर्ड दिया गया था।

डेरा प्रबंधकों के कहने पर जगह-जगह आगजनी की
Ram Rahim Verdict
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने यह कबूल किया कि डेरा प्रबंधकों के कहने पर उन्होंने अन्य समर्थकों के साथ मिलकर पंचकूला शहर में जगह-जगह आगजनी की। आगजनी के बाद उन्होंने बचने के लिए चंडीगढ़ की सीमा में घुसने की कोशिश करने के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें मनसा देवी की तरफ से आ सड़क पर बैरेकै डिंग लगाकर दबोच लिया। पुलिस के अनुमान है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है।
मकान बेचकर बाबा को दिए थे छह लाख
पुलिस द्वारा पकड़े गए गार्ड में सुखविंदर 36 सिंह हरियाणा के जिला फतेहाबाद की तहसील टोहाना के गांव धारसूल का रहना वाला है। जिसको 2001 में घर वालों ने बेदखल कर दिया था। उसके बाद से ही वह डेरा मुखी के साथ रक्षक गार्ड का काम कर रहा है। सुखविंदर ने अपने हिस्से का मकान 6 लाख में बेचकर भी सारा पैसा डेरा मुखी को दे दिया था। बाकी सुरक्षा गार्ड में रणजीत 25 सिरसा के गांव रानिया का रहने वाला है। जोकि जिप्सी चालक भी है।