{"_id":"59a5205b4f1c1b91018b4680","slug":"ram-rahim-sentenced-in-sadhvi-rape-case-internet-service-started-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को सजा के बाद पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, 6 दिन बाद इंटरनेट बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को सजा के बाद पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, 6 दिन बाद इंटरनेट बहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
6 दिन बाद इंटरनेट बहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा के बाद जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। 6 दिन बाद इंटरनेट बहाल हुआ और बसें दौड़ने लगी। मंगलवार सुबह हुई मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी उच्च स्तरीय बैठक में इंटरनेट बहाल करने और ट्रेन-बस सर्विस शुरू करने पर फैसला लिया गया।
बैठक के बाद गृह सचिव राम निवास ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिन के बाद हरियाणा में इंटरनेट सेवा बहाल की जाती है, लेकिन 8 जिलों में इस पर पाबंदी रहेगी। हालांकि पंचकूला में इंटरनेट सर्विस शुरू हो गई, लेकिन रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार व अन्य दो जिलों में इंटरनेट बंद रहेगा।

बसें शाम को शुरू होंगी, दो रूट पर ट्रेन सर्विस बैन
6 दिन बाद इंटरनेट बहाल
वहीं बस और ट्रेन सेवा भी शाम तक शुरू हो जाएगी। रोहतक और हिसार रूट पर ट्रेन सेवा पर फिलहाल पाबंदी रहेगी। गृह सचिव ने बताया कि 25 अगस्त को राम रहीम पर फैसले के चलते तीन दिन के लिए हरियाणा में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया था। राम रहीम को सजा के ऐलान के चलते यह पाबंदी दो दिन के लिए बढ़ा दी गई थी।
सोमवार को बाबा को 20 साल की सजा मिलने के बाद हरियाणा में हालात सामान्य थे, जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने आज इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है। दूसरी ओर, डेरा सच्चा सौदा के मुख्य नगर सिरसा में मंगलवार सुबह 7 बजे से 12 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है।