फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced for 20 years, arms and cash money in dera sacha sauda

...और कर्फ्यू के बीच राम रहीम के सिरसा डेरे से हथियार-कैश लेकर निकल गया कैंटर

Thu, 31 Aug 2017 09:19 AM IST
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 31 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced for 20 years, arms and cash money in dera sacha sauda
सिरसा में कड़ी सुरक्षा
राम रहीम को सजा हो गई, सिरसा में कर्फ्यू लगा है, सीमाएं सील हैं। इसके बावजूद डेरा सच्चा सौदा से हथियार और कैश लेकर एक कैंटर निकला गया और राजस्थान पहुंच गया। कैंटर के राजस्थान पहुंचने पर पुलिस को इसकी भनक लगी तो प्रदेश भर में वायरलेस पर अलर्ट जारी किया। मंगलवार सुबह तक कैंटर के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि कैंटर में डेरे में रखे हथियार, कैश, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क सहित कई जरूरी दस्तावेज हो सकते हैं। पुलिस का मानना है कि कानून के शिकंजे से बचने के लिए डेरा प्रबंधन ने इन्हें सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया है। बता दें कि सोमवार को ही सिरसा रेंज के आईजी अमिताभ ढिल्लो ने डेरे में हथियार होने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन


सिरसा के डेरा सच्चा सौदा से कैंटर सोमवार देर शाम निकल गया। राजस्थान में प्रवेश करने पर पुलिस को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश भर में लगे पुलिस नाकों पर वायरलेस से अलर्ट जारी किया। रोहतक पुलिस के पास शाम सात बजे सूचना पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलर्ट में बताया गया कि डेरा सच्चा सौदा से बाहर निकले कैंटर में डेरे के जरूरी दस्तावेज रखे हैं। कैंटर में हथियार हो सकते हैं। कैंटर को अरनियांवली से राजस्थान भेजा गया है। सूचना आने के बाद प्रदेश की पुलिस सक्रिय हुई। सिरसा पुलिस रात भर कैंटर की तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

27 कंपनी चौकसी में तैनात, फिर भी कैंटर पहुंचा राजस्थान

ram rahim sentenced for 20 years, arms and cash money in dera sacha sauda
सिरसा में सेना और पुलिस का फ्लैग मार्च
कैंटर के डेरे से निकलने की सूचना पर सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। तनावपूर्ण स्थिति होने के कारण सिरसा में अर्धसैनिक बल की 27 कंपनी तैनात हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और सेना को भी सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। इतनी सुरक्षा के बीच कैं टर बिना चेकिंग कैसे निकल गया यह सबसे बड़ा सवाल है। बता दें कि पंचकूला और सिरसा में आगजनी के बाद गुरमीत राम रहीम के डेरों से एक एके-47, छह पिस्टल और दो राइफल बरामद हुई थी।

डेरे में सर्च ऑपरेशन से पहले सबूत मिटाने की साजिश
कैंटर के डेरे से निकलने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि डेरे में सर्च ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही सबूत मिटाने की साजिश के तहत कैंटर में सामान भरकर राजस्थान भेजा गया। कैंटर में पुलिस जांच से जुड़े दस्तावेजों के होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत भी बताई जा रही है। इस संबंध में भी जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक मामले में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी से जवाब तलब नहीं किया गया है।

एक हजार मीटर तक डेरे की घेराबंदी, 6 किलोमीटर तक कर्फ्यू

ram rahim sentenced for 20 years, arms and cash money in dera sacha sauda
सिरसा में कड़ी सुरक्षा
सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में डेरे के एक हजार मीटर पहले चारों तरफ पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के संयुक्त रूप से नाके लगाए गए हैं। डेरे के 6 किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लगा है। जिले की सीमाएं भी सील की गई हैं। इसके बावजूद कैंटर प्रदेश से बाहर निकल गया। अभी तक यह भी जानकारी नहीं मिली है कि कैं टर में कितने और कौन लोग सवार थे। सिरसा पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है।

पूरी तरह फेल हुआ खुफिया तंत्र
पूरे मामले पर गौर किया जाए तो डेरे के आसपास का खुफिया तंत्र फेल साबित हुआ है। माहौल शांत होने के बाद भी खुफिया तंत्र को कैंटर के डेरे से निकलने की सूचना सही समय पर नहीं मिली। जबकि डेरे के अंदर से आने वाले अनुयायियों को जांच पड़ताल के बाद घर जाने दिया जा रहा है। पुलिस व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कई घंटों तक कैंटर जाने की बात को दबाकर रखा। देर शाम को मामले के बारे में पता चला।

राजस्थान पुलिस से साधा संपर्क

ram rahim sentenced for 20 years, arms and cash money in dera sacha sauda
सिरसा में कड़ी सुरक्षा - फोटो : SELF
कैंटर में अहम सबूत छिपे होने की आशंका पर हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क साधा है। राजस्थान पुलिस को मामले के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि, पुलिस के पास अभी तक कैंटर का नंबर नहीं है। डेरा प्रबंधन में सेंधमारी करके उसका नंबर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मामला संवेदनशील और लापरवाही का होने के कारण जांच पड़ताल की प्रक्रिया गुपचुप तरीके से की जा रही है।

इस मामले से रोहतक का कोई लेना देना नहीं है। ऐसा कोई कैंटर रोहतक जिले की तरफ नहीं आया। इस तरह की सूचना कंट्रोल रूम से पुलिस के सभी वायरलेस पर फ्लैश कर दी जाती है।
- पंकज नैन, एसपी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed