फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim's hearing will be from Video Conferencing

पहली बार जेल में वीसी से होगी राम रहीम की पेशी, साथ मौजूद रहेगा वकील

Thu, 14 Sep 2017 09:19 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 14 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim's hearing will be from Video Conferencing
राम रहीम - फोटो : Demo Photo
सुनारिया जेल में बंद डेरामुखी राम रहीम के खिलाफ विशेष सीबीआई कोर्ट में चल रहे हत्या के मामले की सुनवाई 16 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी। सुनवाई के लिए जेल में नए उपकरण भी लगाए गए हैं। जेल और पुलिस-प्रशासन के बीच बैठक हो चुकी है। उपायुक्त और एसपी भी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। 
विज्ञापन


चार दिन पहले हुए जेल के दौरे में प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों के विषय में चर्चा की थी। इसका जायजा लेने के लिए वीरवार को पुलिस अधिकारी दोबारा जेल जाएंगे। पुलिस महानिदेशक बीएस सिंधू को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान राम रहीम का वकील और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद होंगे। उसमें से कुछ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल के बाहर रहेंगे। सावधानी के मद्देनजर पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण के दो मामलों में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की कैद हो चुकी है। सीबीआई अदालत में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे 25 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। सुनारिया जेल में बंद डेरामुखी ने अपने उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई जाने की बात कही थी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद उसे बाहर ले जाने से इनकार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 को आईजी के रूप में तैनात रहेंगे पुलिस आयुक्त

Ram Rahim's hearing will be from Video Conferencing
Ram Rahim - फोटो : File Photo
प्रशासन ने उसके उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में ही व्यवस्था की है। उसके यहां स्थायी रहने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुनारिया जेल के रास्ते में स्थायी बंकर बनाए गए हैं। सुनारिया परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों और आस-पास के लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन हालात को सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन ने आपात स्थिति में पीजीआई में डेरामुखी का उपचार करने के लिए तैयारी कर ली है। अर्धसैनिक बलों की ओर से सुनारिया जेल से लेकर पीजीआई के वीआईपी वार्ड तक मॉकड्रिल भी की गई है।

16 को आईजी के रूप में तैनात रहेंगे पुलिस आयुक्त
सुनारिया जेल में राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार मौजूद रहेंगे। उनके पास इस समय रोहतक आईजी का चार्ज है। गुरुग्राम में स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के बाद वह रोहतक नहीं आ सके। राम रहीम के वीडियो कांफ्रेंसिंग के दिन वह मौजूद रहेंगे। मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस संबंध में डीजीपी को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। - संदीप खिरवार, कार्यवाहक आईजी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed