सुनारिया जेल के बाहर दिखे राम रहीम के नजदीकी, कर रहे थे बाबा का गुणगान... पुलिस हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम भले ही सुनारिया जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा हो, लेकिन उनके नजदीकी व अनुयायी गुणगान करने में पीछे नहीं है। पुलिस को एक वीडियो हाथ लगा है।
इसमें तीन युवक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर सुनारिया जेल के आसपास पुलिस नाकों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। कह रहे हैं कि यही वह सुनारिया जेल है, जिसमें बाबा डेरा डाले हुए हैं।
वीडियो में तीनों युवक पांच बार धन-धन सतगुरु भी पुकारते हैं, कहते हैं कि जेल अब बाबा का धाम बन चुकी है। वीडियो में युवक जेल के बाहर ही कार में बैठकर राम रहीम का गुणगान करते दिखाई दे रहे हैं। उक्त वीडियो को यू ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है।
पुलिस वीडियो को अपलोड करने वालों और कार सवार तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। युवक कौन है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
साध्वियों से यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा राम रहीम
दो साध्वियों से यौन शोषण के मामले में राम रहीम पिछले करीब एक साल से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। अब हाल ही में उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
वीडियो में यह बोल रहे युवा
भाइयो धन-धन सतगुरु, तेरा ही आसरा। पुलिस नाके की तरफ वीडियो बनाते हुए एक युवक बोल रहा है कि यह वही सुनारिया जेल है, जहां पर बाबा डेरा लगाए हुए हैं। अब सुनारिया जेल ही उनका धाम हो चुकी है। पुलिस का मानना है कि उक्त वीडियो पुराना भी हो सकता है। मगर यदि जेल के बाहर भी नाके तक कार में उक्त युवक पहुंचे हैं तो गंभीर मामला है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।