फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim Present in Faridkot court through video conferencing

Faridkot News: राम रहीम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी, सुरक्षा कारणों से अन्य डेरा प्रेमी नहीं पहुंचे

Wed, 07 Dec 2022 09:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 09:07 PM IST
सार

बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीन केस फरीदकोट की अदालत में चल रहे हैं। सभी केसों में पंजाब पुलिस की एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

विज्ञापन
Ram Rahim Present in Faridkot court through video conferencing
राम रहीम - फोटो : फाइल

विस्तार

बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीनों केसों की बुधवार को स्थानीय जेएमआईसी की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान जमानत पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। केस में नामजद अन्य सभी डेरा प्रेमियों ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने वकीलों से माध्यम से हाजिरी माफ करवाई। 

विज्ञापन


अदालत ने सुनवाई 21 जनवरी तक स्थगित कर दी है। इससे पहले फरीदकोट की अदालत ने डेरा प्रमुख को दस्तावेज सौंपने से इन्कार कर दिया था। इस पर डेरा प्रमुख ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार डेरा प्रमुख के वकील को केस से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीन केस फरीदकोट की अदालत में चल रहे हैं। सभी केसों में पंजाब पुलिस की एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पहला मामला गांव बुर्ज जवाहर सिंहवाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी करने का है जबकि दूसरा इसी गुरुद्वारा साहिब के बाहर भद्दी शब्दावली के पोस्टर लगाने का है। इसके अलावा तीसरा मामला बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन स्वरूप की बेअदबी करने का है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को चार्जशीट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद अन्य डेरा प्रेमियों को अदालत से जमानत मिली है। दो मामलों में चार्जशीट कोटकपूरा के प्रदीप सिंह कटारिया की 10 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाकी आरोपियों की सुरक्षा कारणों की वजह से पिछली सुनवाई में भी पेशी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed