फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim dera sacha sauda 4g msg mobile project may close

राम रहीम और डेरे को बड़ा झटका, 4जी MSG मोबाइल प्रोजेक्ट भी लटका

Thu, 05 Oct 2017 09:03 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Oct 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
ram rahim dera sacha sauda 4g msg mobile project may close
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
साध्वी रेप केस में सजा होने के बाद राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा को काफी नुकसान हुआ। अब एक और झटका लगा है, जिससे करोड़ों का फटका लगा सकता है। दरअसल, डेरामुखी गुरमीत सिंह डेरे का बिजनैस बढ़ाने की दौड़ में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था।
विज्ञापन


एमएसजी के नाम पर 151 किराना उत्पादों का उत्पादन शुरू करने के अतिरिक्त डेरामुखी ने अब मोबाइल उद्योग में भी पैठ बना ली थी। इसके लिए एक निजी मोबाइल कंपनी से टाईअप भी किया गया था। लेकिन अब चूंकि डेरामुखी को सजा हो गई है, उसके बाद से डेरे के सभी कारोबार ठप ही पड़े हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में डेरे की एमएसजी मोबाइल कंपनी भी खटाई में पड़ गई है। इसका भविष्य भी अब संशय में घिरा है।

एमएसजी मार्का के थे मोबाइल

ram rahim dera sacha sauda 4g msg mobile project may close
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
डेरे ने अभी हाल में ही इस मोबाइल कारोबार की शुरूआत की थी। करीबन साढ़े चार हजार रुपये में ‘एमएसजी’ मार्का के 3जी और 4जी मोबाइल लांच किए गए थे। दरअसल, इसके लिए एक मोबाइल कंपनी से टाइअप था। जिसने डेरे के लिए एमएसजी मार्का से मोबाइल तैयार करने थे। एमएसजी मोबाइल कारोबार का क्रेज डेराअनुयायी में जबरदस्त बना। काफी संख्या में डेराअनुयायियों ने एडवांस मनी जमा करवाकर इसे बुक करवाए।

इतना ही नहीं डेरे की ओर से अपने प्रबंधन के अंतर्गत ब्लाक  मेंबरों तक की ड्यूटी लगाई गई। इन मेंबरों ने भी डेराप्रेमियों से मोबाइल बुकिंग के लिए एडवांस मॅनी कैश प्राप्त की और डेरे में जमा करवाई। उसके बाद एमएसजी मोबाइल का वितरण शुरू किया गया। लेकिन एडवांस बुकिंग बहुत ज्यादा होने की वजह से डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं हो पाई। इसलिए बहुत से डेराप्रेमी एडवांस मॅनी जमा करवाने के बावजूद आज तक एमएसजी मोबाइल लेने के लिए वेटिंग में हैं।

इस मोबाइल प्राप्ति के लिए अनुयायियों की भारी रकम अभी तक फंसी हुई है। कुछ डेरा अनुयायियों ने बताया कि मोबाइल लांच के बाद अभी धीरे-धीरे मोबाइल आ रहे थे। लेकिन अभी काफी समय से सप्लाई नहीं हो पा रही थी। अब तो ये प्रोजेक्ट भी खटाई में पड़ गया है। डेराप्रेमियों को एडवांस बुकिंग के बदले मोबाइल मिल पाएंगें या नहीं? ये भी अभी तक कुछ साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed