{"_id":"5d91b8648ebc3e0149509d90","slug":"ram-raheem-hearing-via-video-conferencing-in-front-of-panchkula-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम की हुई पेशी, इस मामले में हनीप्रीत भी होगी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम की हुई पेशी, इस मामले में हनीप्रीत भी होगी पेश
Mon, 30 Sep 2019 01:48 PM IST
ajay kumar
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सोमवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले का आरोपी गुरमीत राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष पेश हुआ।
विज्ञापन
मामले से संबंधित एक याचिका के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते पंचकूला सीबीआई की विशेष कोर्ट में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। दरअसल, बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई हुई है। हाईकोर्ट के निर्णय लेने के बाद पंचकूला सीबीआई कोर्ट में केस की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सकेगा। कोर्ट ने आगामी सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
पंचकूला हिंसा मामले में आज भी सुनवाई
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से संबंधित पंचकूला हिंसा मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। मामले की आरोपी एवं गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत सहित सभी आरोपी पंचकूला कोर्ट में पेश किए गए। हालांकि आरोपी हनीप्रीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुई। सुनवाई के दौरान करीब दो घंटे तक आरोप तय किए जाने के संबंध में बहस जारी रही।
विज्ञापन
इसके बाद कोर्ट ने लगातार दूसरे दिन, मंगलवार को भी केस की सुनवाई करने का निर्णय लिया। इस दौरान आरोप तय किए जाने को लेकर बहस पूरी की जा सकती है। दरअसल आरोपी हनीप्रीत सहित अन्यों पर 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में किए दंगों के मामले में विभिन्न धाराओं में एफआईआर नंबर-345 दर्ज है।