{"_id":"578699354f1c1b1b4313e26b","slug":"rally-employees-rally-panchkula-rally-panchkula-administration-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व कर्मचारी संघ की महारैली नौ अगस्त को, रणनीति तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व कर्मचारी संघ की महारैली नौ अगस्त को, रणनीति तैयार
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के जिला पंचकूला की बैठक बुधवार को संघ के कार्यालय आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला के वरिष्ठ उप प्रधान ज्ञान चंद घई ने की। इसमें मार्गदर्शन के लिए संघ के राज्य महासचिव सुभाष लांबा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान 9 अगस्त की ज्वाइंट ट्रेड यूनियनों की महारैली व 2 सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बारे में अवगत कराते हुए लांबा ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार चुनाव पूर्व किए वादों को भूलाकर निजीकरण, ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग की नीतियों को तेजी से लागू कर रही है। श्रम कानूनों में मालिक परस्त बदलाव करते हुए ट्रेड यूनियन अधिकारों का हनन करने पर आमादा है। जो सहन करने योग्य नहीं है।
इसलिए सभी ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों ने लामबंद होकर सरकारों से टकराव का निर्णय लिया है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आंदोलन में सरकारों की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला पंचकूला के प्रधान सतबीर धनखड़ ने रिटायर्ड कर्मचारियों को भी आंदोलन में उतारने की घोषणा की। इस बैठक में बलबीर शर्मा, तेग सिंह, राजेंद्र पाल, सुरेश कुमार, जसबीर मलिक, पृथ्वी सिंह, जगबीर मलिक, गुरमीत सिंह, श्रवण कुमार जांगड़ा, शकुंतला, बलबीर जाखड़, सुरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, विजय पाल उपस्थित रहे।