{"_id":"5b81122442c792464d1bb440","slug":"rakshabandhan-2018-indian-army-captain-danish-sodhi-sister-inayat-sodhi-message-for-brother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 साल से घर से दूर, सरहद पर तैनात भाई को बहन ने भेजी राखी, बोली- फौजी की बहन होने पर गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 साल से घर से दूर, सरहद पर तैनात भाई को बहन ने भेजी राखी, बोली- फौजी की बहन होने पर गर्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 25 Aug 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
राखी के साथ इनायत सोढी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 साल से घर से दूर, जम्मू कश्मीर में सरहद पर तैनात सेना में अफसर भाई को बहन ने राखी भेजी तो वह भावुक हो गई। इस मौके पर उसने जो कहा, सुनकर लड़की को सेल्यूट करेंगे आप। पंजाब के लुधियाना निवासी दानिश सोढी भारतीय सेना में कैप्टन में और इन दिनों जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। उनकी बहन इनायत सोढी ने उन्हें राखी भेजी है।
इनायत ने भाई के लिए संदेश भी दिया कि वह उन्हें बहुत याद करती है। आप भारत मां की और देश के करोड़ों लोगों की सुरक्षा करने के लिए बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। मुझे आप पर बहुत गर्व है। मुझे खुद पर गर्व है कि मैं एक फौजी की बहन हूं। आपकी वजह से ही हम सभी अपने घरों में बिना किसी खौफ के जी रहे हैं। भाई, आपको शत-शत नमन।

Ludhiana: Inayat Sodhi, sister of Indian Army Captain Danish Sodhi, sends rakhi to her brother ahead of #RakshaBandhan. She says,"My brother is on duty in J&K.He has been away from home for last 3 years. I am a proud Fauji sister, because of him we are safe in our homes." #Punjab pic.twitter.com/t1SfKX1KiE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 25, 2018
चार साल बाद राखी पर भद्रा नहीं
rakhi
- फोटो : rakhi
इस बार रक्षाबंधन के दिन चार साल बाद एक ऐसा शुभ संयोग बन रहा है, कि बहनों को राखी बांधने को 11 घंटे मिलेंगे। श्रावण मास की पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है। इस बार त्योहर 26 अगस्त दिन रविवार को है। चंडीगढ़ में सेक्टर-30 स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि चार साल बाद ऐसा हो रहा है कि राखी के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा रक्षाबंधन से पहले ही खत्म हो जाएगी।
मिश्र ने बताया कि भद्रा खत्म होने के कारण ही बहनों को इस बार 11 घंटे राखी बांधने के लिए मिलेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा। लेकिन 26 अगस्त को शाम 4:30 से शाम 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसलिए इस अवधि में राखी न बांधें।
मिश्र ने बताया कि 25 अगस्त शनिवार को दोपहर 2:25 बजे ही लग जाएगी। यह 26 अगस्त शाम 4:16 बजे तक रहेगी। भद्रा 25 अगस्त को दोपहर 2:25 से प्रारंभ और देर रात्रि 3:21 तक होगी। इसलिए 26 अगस्त को प्रात: काल से दिनभर रक्षाबंधन और ब्राह्मणी का श्रावणी उपाकर्म मनाया जाएगा।
मिश्र ने बताया कि रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ काल दोपहर 1:14 बजे से 3:46 मिनट तक होगा। इसलिए राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारते समय बहनों को एक मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इससे भाइयों को शुभ फल प्राप्त होगा। मंत्र है- येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।