फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rakesh tikait said If toll plaza charges increases then there will be agitation

जालंधर: किसान नेता राकेश टिकैत ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, इस बार मुद्दा होगा अलग

Mon, 13 Dec 2021 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Dec 2021 09:59 PM IST
सार

किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद सोमवार को किसान नेता राकेश टिकैत पंजाब के जालंधर पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फिर आंदोलन की बात कही। लेकिन इस बार मुद्दे अलग हैं। किसान आंदोलन में सहयोग देने पर राकेश टिकैत ने पंजाब की जनता की सराहना की।

विज्ञापन
Rakesh tikait said If toll plaza charges increases then there will be agitation
जालंधर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के बाद धरना समाप्त कर लौट रहे किसानों का सोमवार को जालंधर में भव्य स्वागत किया गया। किसानों के साथ जालंधर के पगारपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत को लोगों ने सिर आंखों पर बैठाया। राकेश टिकैत ने कहा कि वह टोल प्लाजा और गन्ने की कीमतों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने पंजाब के किसानों और जनता का भरपूर सहयोग देने पर सराहना की। श्री दरबार साहिब में शुकराना करने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत परागपुर में बने पंडाल में पहुंचे, जहां किसानों को मिठाई के साथ बाल्टियां भर बादाम भी बांटे गए। इस मौके पर राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह जीत आवाम के सहयोग से ही संभव हुई है। 
विज्ञापन


हर जाति, धर्म वर्ग के लोगों ने अनेकता में एकता का परिचय देते हुए अहंकार को सिर झुकाने पर मजबूर किया। कृषि कानून को रद्द करवाने की जीत सिर्फ किसानों की नहीं बल्कि सभी की है। किसान आंदोलन के कारण टोल प्लाजा बंद रहने और अब खुलने पर घाटा पूरा करने के लिए बढ़ाए जा रहे रेट पर टिकैत ने कहा कि सरकारें समझ लें कि अभी आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। बहुत सारे मसले ऐसे हैं जिनका हल होना अभी बाकी है। अगर टोल प्लाजा के रेट जैसा कि बताया जा रहा है कि 40 प्रतिशत बढ़ाए जा रहे हैं, अगर यह हुआ तो टोल प्लाजा बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा सरकार गेहूं और धान के रेट जैसे दो-ढाई प्रतिशत बढ़ाती है, उसी तरह से टोल प्लाजा के रेट भी बढ़ने चाहिए। आमजन के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर रेट ज्यादा बढ़े तो अगले आंदोलन झेलने के लिए सरकार तैयार रहे। इससे पहले, किसानों के फतेह मार्च पर लोगों ने फूलों की वर्षा की। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने किसानों को सिरोपा देकर स्वागत किया। 


फतेह मार्च के दौरान श्री दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेकने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख राकेश टिकैत का भी सिरोपा देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पुरुष के साथ-साथ किसान महिलाएं भी शामिल थीं। इस मौके पर गुरनाम सिंह चढ़ूनी, मनजीत सिंह राय, हरेंद्र सिंह लक्खोवाल ने इलाके की जनता और किसानों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर पंजाबियों पर कोई समस्या आती है वे हमेशा संघर्ष करने को तैयार रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed