{"_id":"5d8e463d8ebc3e01567f165a","slug":"rajyavardhan-singh-rathore-reached-punjab-s-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यवर्धन राठौड़ बोले-आतंकवाद पाक की कूटनीति का हिस्सा, मोदी सरकार ने उसी जड़ पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यवर्धन राठौड़ बोले-आतंकवाद पाक की कूटनीति का हिस्सा, मोदी सरकार ने उसी जड़ पर किया हमला
Sat, 28 Sep 2019 12:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना पहुंचे राज्यवर्धन राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35-ए खत्म किए जाने के बाद भाजपा की ओर से जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को लुधियाना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
राठौड़ ने कहा कि भारत सरकार ने फाइनेंस को कंट्रोल करके और सैन्य शक्ति एवं इंटेलिजेंस की ताकत को बढ़ाई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति से इस समस्या की जड़ पर वार किया है।
विज्ञापन
कुछ देश ऐसे है खासतौर पर हमारा पड़ोसी देश जिसने आतंक को अपनी कूटनीति में शामिल कर रखा है। इस कारण से भारत सरकार का उक्त कदम बहुत मजबूत है क्योंकि जिस देश ने आतंक को अपनी कूटनीति में शामिल कर रखा है, मोदी सरकार ने उस आतंक की जड़ पर हमला किया है।
विज्ञापन
हरियाणा में अकाली दल की ओर से भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए एक परिवार की तरह है और परिवार में ऐसी छोटी बातें होती रहती है। इस को भी हल कर लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा पंजाब प्रधान श्वेत मलिक, प्रवीण बांसल, दयाल सिंह सोढ़ी, जीवन गुप्ता, मोहन लाल सेठी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।