फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajya Sabha Member Ramchandra Jangra raised questions on foreign tour of Sonia Gandhi

राज्यसभा सांसद ने पूछा- सोनिया गांधी को क्या बीमारी है जिसका इलाज भारत में नहीं

Wed, 07 Oct 2020 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Oct 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Member Ramchandra Jangra raised questions on foreign tour of Sonia Gandhi
राज्यसभा सांसद ने सोनिया गांधी की विदेश यात्रा पर उठए सवाल। - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि जब संसद का सत्र होता है तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी अधिकतर समय गायब रहते हैं और जब सत्र समाप्त हो जाता है तो वापस आ जाते हैं। जब इस बारे में कांग्रेस सदस्यों से पूछा जाता है तो जवाब मिलता है कि सोनियां गांधी इलाज कराने विदेश गई हैं।

विज्ञापन


पूरा देश जानना चाहता है कि सोनिया गांधी को ऐसी क्या गंभीर बीमारी है जिसका भारत में इलाज नहीं है। कांग्रेस पार्टी देश को यह जरूर बताए, क्योंकि भारत में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद हैं। यूरोप, अफ्रीका और एशियाई देशों के लोग भारत में इलाज कराने आते हैं। सांसद रामचंद्र जांगड़ा बुधवार को प्रदेश सह-संयोजक खेल प्रकोष्ठ  (भाजपा) सोहन सिंह राणा के सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


सांसद जांगड़ा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन कानूनों को ये किसान विरोधी बताते हैं, उस पर इन्हें संसद में बहस करनी चाहिए थी लेकिन संसद के बजाए कांग्रेस नेता किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने 2014 चुनाव के घोषणा पत्र में कहा था कि वे कृषि संशोधन विधेयक लेकर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा को ढकोसला करार दिया और कहा कि इसके माध्यम से वे बिखरे हुए कांग्रेस नेताओं को एक मंच पर लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा-जजपा गठबंधन बरौदा उपचुनाव में जीत हासिल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed