फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rajwinder kaur bhagike resigned from shiromani akli dal

टिकट न मिलने पर एक और शिअद विधायक ने पार्टी छोड़ी

Mon, 28 Nov 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
rajwinder kaur bhagike resigned from shiromani akli dal
राजविंदर कौर भागिके ने पार्टी छोड़ी - फोटो : File Photo
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की दूसरी सूची आने के बाद एक और मौजूदा विधायक ने पार्टी से किनारा कर लिया। सोमवार को निहालसिंह वाला से पार्टी की मौजूदा विधायक राजविंदर कौर भागिके ने आगामी चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने पर शिअद की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि शिअद अपने एक ‘रजिस्टर्ड भ्रष्ट मंत्री’ की इच्छा के आगे दंडवत हो गई और चार सीटें उस मंत्री की इच्छा के अनुसार अलाट कर दी गई हैं। जत्थेदार तोता सिंह पर सीधे निशाना साधते हुए भागिके ने कहा कि अगर पार्टी घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए पहचान बना चुके अपने दागी मंत्री के साथ खड़े रहने को प्राथमिकता देती है तो ऐसी पार्टी की सेवा करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिअद द्वारा साफ छवि वाले लोगों और टकसाली अकाली परिवारों को टिकट देने में आनाकानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि भागिके पूर्व शिअद विधायक जोरा सिंह भागिके की बहू हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिअद पार्टी के वर्करों और चुनाव क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज कर रही है। उल्लेखनीय है कि शिअद की ओर से अपने प्रत्याशियों की दो सूचियां जारी किए जाने तक चार विधायकों स्वर्ण सिंह फिल्लौर, अविनाश चंद्र, महेशइंदर सिंह निहालसिंह और राजविंदर कौर भागिके ने पार्टी छोड़ दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed