फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rajnath singh visit to chandigarh

व्हील चेयर पर गृहमंत्री को मिलने पहुंची बेटी आंसुओं के साथ लौटी

Wed, 31 Jan 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh visit to chandigarh
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
अपनी मां के साथ एक बेटी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इंसाफ मांगने पहुंची थी, लेकिन उसे आंसुओं के साथ लौटना पड़ा। हिट एंड रन केस में पिछले डेढ़ साल से प्रशासन व पुलिस से इंसाफ मांग रही पूजा की गुहार अफसरों के कानों तक आज भी पड़ी। हालत यह है कि पूजा व्हीलचेयर के सहारे अपनी जिंदगी जीने पर पूरी तरह मजबूर है। एक समय था जब पूजा अपने मां-बाप का सहारा थी। एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट का काम कर पूजा अपना घर संभाल रही थी। लेकिन एक सड़क हादसे ने उसकी पूरी जिंदगी तबाह कर दी। पुलिस व प्रशासन इन डेढ़ साल में पूजा को इंसाफ नहीं दिला सके।
विज्ञापन


मौली कांप्लेक्स में अपने परिवार के साथ रहने वाली पूजा अपने मां-बाप के साथ मंगलवार को गृहमंत्री से मिलने पहुंची। व्हीलचेयर पर बैठी पूजा सुबह 10 बजे से इंतजार कर रही थी। पूजा और उसके मां-बाप एक आस लगाए बैठे थे कि अगर गृहमंत्री से मुलाकात हो जाए तो शायद उनकी बेटी को इंसाफ मिल जाए लेकिन प्रशासन के अफसरों के चलते ऐसा न हो सका। व्हीलचेयर पर बैठी पूजा से जब मीडिया उसका हाल चाल लेना पहुंचा, तो प्रशासन के अफसरों को यह बात रास नहीं आई।
विज्ञापन


यह देख एस्टेट आफिस के एईओ मनोज खत्री ने पूजा की तबीयत ठीक न होने के हवाला देते हुए गृहमंत्री के कार्यक्रम से वापस ले जाने के लिए कहा। व्हीलचेयर पर बैठी पूजा मनोज खत्री की इस बर्ताव  के चलते फूट-फूट कर रोने लगी। जबकि हकीकत यह है कि  डॉक्टर की रेकमेंडेशन पर ही पूजा को रेडक्रॉस की ओर से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था ताकि गृहमंत्री बाकी बच्चों के साथ पूजा से भी मिल सकें। लेकिन अफसरों की वजह से पूजा व उसके मां-बाप गृहमंत्री से नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास हुआ था हादसा
मौली कांप्लेक्स की रहने वाली पूजा का 20 अगस्त 2016 को ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास सड़क हादसा हुआ था। हिट एंड रन के इस मामले में अब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। इस सड़क हादसे में पूजा के सिर में गहरी चोट आई थी। जिसके चलते पूजा अब चलने फिरने में असमर्थ है। अब व्हीलचेयर के सहारे पूजा अपनी जिंदगी जीने पर मजबूर है। पूजा सेक्टर-20 में प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। 20 अगस्त 2016 को आफिस से घर जा रही थी जब उसके यह हादसा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी की फुटेज भी रिकार्ड होने के चलते अब तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके। हिट एंड रन के ऐसे कई मामले पेंडिंग हैं, जिन पर चंडीगढ़ पुलिस गौर नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed