फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajnath Singh targets Congress in Patiala

अमरिंदर सिंह के रोड शो में पहुंचे राजनाथ सिंह: कहा- चन्नी के बयान पर प्रियंका का ताली बजाना निराशाजक, कांग्रेस समाज को बांटकर बनाना चाहती है सरकार

Fri, 18 Feb 2022 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 08:57 PM IST
सार

अमरिंदर सिंह ने कहा कि पटियाला के लोगों की ओर से जो प्रेम उनके प्रति दिखाया गया है, वह उससे काफी भावुक हैं। पटियाला के लोग हमेशा उनके दिल में एक विशेष स्थान रखते हैं, क्योंकि वह सारे उनके अपने ही परिवार का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Rajnath Singh targets Congress in Patiala
अमरिंदर सिंह के रोड शो में पहुंचे राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की गलत टिप्पणी और उस पर प्रियंका गांधी का ताली बजाना निराशाजनक है। इससे साफ है कि कांग्रेस समाज को बांटना चाहती है और फूट डालो और राज करो की नीति पर चल पंजाब में अपनी सरकार बनाना चाहती है। राजनाथ सिंह पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह के समर्थन में निकाले रोड शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


किला मुबारक से शुरू हुआ रोड शो में सांसद परनीत कौर, भाजपा के पटियाला प्रभारी एवं रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा विशेष तौर से मौजूद रहे। कैप्टन ने चन्नी के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि एक सीएम उम्मीदवार का पड़ोसी राज्यों के लोगों के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना सही नहीं है। रोड शो के लिए शहर के लोगों व दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ फूलों की वर्षा कर कैप्टन का स्वागत किया। 
विज्ञापन


पटियाला के सभी लोग मेरे परिवार का हिस्सा: कैप्टन
राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि पीएम नरेंद्र मोदी के सहयोग से कैप्टन की अगुवाई में पंजाब बड़ी तरक्की करेगा। कांग्रेस देश के लिए विफल हो चुकी है। यही कारण है कि कैप्टन जैसे कद वाले नेता को कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ आना पड़ा है। कैप्टन ने कहा कि पटियाला के लोगों की ओर से जो प्रेम उनके प्रति आज दिखाया गया है, वह उससे काफी भावुक हैं। पटियाला के लोग हमेशा उनके दिल में एक विशेष स्थान रखते हैं, क्योंकि वह सारे उनके अपने ही परिवार का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता हॉबी धालीवाल का रोड शो देखने उमड़ी भीड़
राजपुरा में शुक्रवार को बीजेपी प्रत्याशी जगदीश जग्गा के समर्थन में जब रोड शो में प्रसिद्ध एक्टर हॉबी धालीवाल पहुंचे तो लोगों की भीड़ उमड़ आई। आलम यह रहा कि घंटों तक शहर के कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। धालीवाल की रोड शो में मौजूदगी की जानकारी मिलते ही शहर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर में चारों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। 


अधिकांश सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। कई लोग उन्हें कैमरे में कैद करते दिखे। शुक्रवार को एक खुली गाड़ी में बीजेपी प्रत्याशी जगदीश जग्गा ने एसडी स्कूल से अपना रोड शो शुरू किया और ममौली में समाप्त किया। जगदीश जगा रोड शो के दौरान भावुक हो गए। वजह थी हजारों की संख्या मे उमड़ा जनसैलाब। उन्होंने कहा मैं हलका राजपुरा का हमेशा ऋणी रहूंगा, जो आज मुझे अपना आशीर्वाद देने सभी गांवों से होकर मेरे साथ इस रोड शो में समाप्ति तक चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed