राजनाथ ने पंजाब में पाकिस्तान को ललकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के होशियारपुर में जनसभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज पाकिस्तान को ललकारा। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि पड़ोसी मुल्कों के साथ मधुर संबंध होने चाहिए लेकिन पाकिस्तान और चीन अच्छे संबंधों के हिमायती नहीं है।
राजनाथ ने एक बार फिर दोहराया कि एनडीए सरकार बनने पर पाकिस्तान को उसकी हरकतों का दो-टूक जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाहे-बगाहे चीन भी भारतीय सीमा में अतिक्र्तमण करने के फिराक में रहता है, इसलिए एनडीए सरकार बनने पर चीन के संबंधों को पुनर्पारिभाषित किया जाएगा।
सिख गुरुओं की कुर्बानियों को याद किया
राजनाथ ने कहा कि यूपीए के राज में पाकिस्तानी सेना भारतीय सैनिकों का सिर काट कर ले जाते हैं पर सरकार कुछ नहीं करती जबकि एनडीए के कार्यकाल के दौरान कारगिल में उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया गया और शहीद सैनिकों को पूरा मान सम्मान मिला।
राजनाथ ने कहा कि पंजाब हमेशा देश का रक्षक रहा है और सिख गुरुओं ने देश की रक्षा व अत्याचार के विनाश को कुर्बानियां दीं हैं। देश की रक्षा और आजादी की लड़ाई में भी सर्वाधिक योगदान सूबे का है। उन्होंने मोदी को देश का एकमात्र प्रधानमंत्री बनने योग्य नेता करार देते हुए मोदी व सुशासन के नाम पर जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।
राजनाथ के रस्मी भाषण से निराश हुए लोग
राजनाथ की प्रदेश में पहली रैली में यह उम्मीद लेकर लोग उन्हें सुनने पहुंचे कि शायद वह पार्टी की ओर से पंजाब के लिए कोई घोषणा या प्रोग्राम का खुलासा करें लेकिन लोगों को उस वक्त मायूसी का सामना करना पड़ जबकि राजनाथ अपना रटा-रटाया रस्मी भाषण देकर चलते बने। अपने भाषण के दौरान राजनाथ सिंह ने अपने रटे-रटाये भाषण में महंगाई, पाकिस्तान और चीन से संबंधित विषयों को लेकर कांग्रेस को कोसते और एनडीए की उपलब्धियां बखानते हुए लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगे।
इस दौरान उन्होंने पंजाब को देश का रक्षक सूबा बताते हुए सिख गुरूओं की कुर्बानियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब भाजपा व सहयोगी दलों को वोट देकर पंजाब को फिर से केवल सरकार नहीं देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है।
महंगाई का मुद्दा उठाया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सबसे पहले उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाया और कहा कि जब भी कांग्रेस की सरकार आती है तो महंगाई बेकाबू हो जाती है।
फिर उन्होंने कहा कि 1998 से 2004 तक केंद्र में एनडीए की सरकार थी तो महंगाई नियंत्रित थी पर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो महंगाई बेकाबू हो गई।