फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajnath Singh about Sikh Riots in Punjab

सिख दंगों के मामले में ये बोले राजनाथ सिंह

Sun, 20 Apr 2014 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Sun, 20 Apr 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh about Sikh Riots in Punjab

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा यदि सत्ता में आई तो सिख दंगों के आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब में बीजेपी की कांग्रेस के साथ कोई टक्कर नही है और न ही पंजाब भाजपा में कोई गुटबाजी ही है।

विज्ञापन


दावा किया कि सिद्धू और सलारिया हमारे साथ हैं। राजनाथ सिंह शनिवार को गांव बब्बेहाली में चुनावी सभा को संबोधित करने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


चुनावी सभा में राजनाथ ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए ब्रिटेन से मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह सरकार बनाने नहीं, बल्कि देश बचाने के लिए वोट मांगने आए हैं। उन्होंने पंजाबियों के बारे में कहा कि देश के सम्मान की रक्षा के लिए पंजाब के लोग हमेशा पहली कतार में खड़े रहे हैं। गुरु गोबिंद सिंह, तारा सिंह, मदन लाल ढींगरा की शहादत भुलाई नहीं जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के आंदोलन में भगत सिंह ने शहादत देकर देश का मान बढ़ाया। भगत सिंह को आज भी ब्रिटेन में आतंकवादी करार दिया जाता है। यदि उनकी सरकार आई, तो वह सबसे पहले ब्रिटेन से आग्रह कर भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का सम्मान और स्वाभिमान सब खत्म कर दिया है। चीन जब चाहे भारत के भू-भाग को अपना बता देता है। पाकिस्तानी हमारी सीमा में घुस कर हमारे फौजियों की हत्या कर देते हैं। इस पर भी कांग्रेस सरकार ने हमेशा नरमी दिखाई है।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारत की सेना शूरवीर है। एनडीए की सरकार बनी थी, तो किसी भी देश ने ऐसी हरकत नहीं की। हमारे जवानों को यदि छूट दी जाय तो वे अपनी बहादुरी का परिचय बखूबी दे सकते हैं।

जनता लीडरों से ज्यादा समझदार
इस मौके पर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जनता लीडरों से ज्यादा समझदार है। कांग्रेस ने अपने पीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान तक नहीं किया है। इससे साफ है कि देश में यदि बड़ी हार होती है तो राहुल को राजनीति से सन्यास लेना पडे़गा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत बदतर होगी।


वाहेगुरु के जयकारे से की शुरुआत
गुरदासपुर के विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह से शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed