फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raja Nahar Singh's struggle for freedom came alive in Tagore

Chandigarh News: टैगोर में जीवंत हो उठा आजादी के लिए राजा नाहर सिंह का संघर्ष

Fri, 11 Aug 2023 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Raja Nahar Singh's struggle for freedom came alive in Tagore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। टैगोर थिएटर सेक्टर-18 में बुधवार शाम साढ़े छह बजे 1857 के दौरान आजादी के लिए हुए संघर्ष का मंजर दर्शकों की आंखों के सामने उस समय जीवंत हो उठा जब नाटक वीर नाहर सिंह का मंचन किया गया। थिएटर फॉर थिएटर की ओर से और हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से नाटक आयोजित किया गया। इसमें प्रस्तुत किया गया कि कैसे राजा नाहर सिंह ने देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया था।
इसमें बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह के आजादी पाने के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने और कुर्बानी देने के सफर को दिखाया। उनके जीवन उदय से लेकर हरियाणा का भारतीय स्वतंत्रता की लड़ाई में महत्व दर्शाया गया। इस नाटक को 26 कलाकारों ने अपने अभिनय से पूर्ण किया। वहीं, आठ लोगों की टीम ने मंच के पीछे का कार्यभार संभाला। राजा नाहर सिंह की भूमिका विवेक कुमार ने अदा की, रानी की भूमिका कपूरथला की आरूषि ने और इसी तरह सिपाही, ग्रामीण, पुरोहित और अंग्रेजी शासन के अधिकारियों के किरदार में अदाकार अभिनय प्रस्तुत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस दौरान मंच पर दिखाया गया कि नाहर सिंह की सेना की टुकड़ी छोटी होने के बावजूद उन्होंने भारत से अंग्रेजों को बाहर निकालने का प्रण लिया था और इसके लिए आखिरी दम तक संघर्ष करते रहे। इस नाटक में नाहर सिंह के समक्ष आई विभिन्न चुनौतियों को प्रस्तुत किया गया कि किस प्रकार उन्होंने बहादुरी से अंत तक आजादी की लड़ाई लड़ी और आजादी की चिंगारी काे भारतीयों के जहन में जिंदा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed