फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raj won the gold medal in the Man of India body building competition

राज ने जीता ही मैन ऑफ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

Thu, 25 Aug 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Raj won the gold medal in the Man of India body building competition
चंडीगढ़। शहर के रहने वाले राज घई ने ही मैन ऑफ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में पिछले सप्ताह हुआ था। इसमें राज ने 85 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राज का बॉडी बिल्डिंग से बचपन से ही काफी लगाव रहा है। इस चैलेंज में उनके साथ 11 प्रतिभागी पदक की रेस में थे। राज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस जीत से राज काफी उत्साहित हैं। वह अब इसी साल अक्तूबर में कनाडा में होने वाली वर्ल्ड बॉडी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सात बार रह चुके हैं मिस्टर चंडीगढ़
राज घई ड्डूमाजरा में रहते हैं। इनके पिता अनिल कुमार सफाई कर्मी हैं। इनकी मां अनीता हाउस वाइफ हैं। वह खुद धनास में जिम चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही बॉडी बिल्डर बनना चाहते थे। इसके लिए पहले जिम जाना शुरू किया। वहां ट्रेनरों की देखरेख में कड़ी मेहनत की। इसके बाद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। उन्होंने बताया कि वह सात बार मिस्टर चंडीगढ़, तीन बार मिस्टर पंजाब, पंजाब यूनिवर्सिटी का टाइटल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी, दोस्त करेंगे मदद
राज ने बताया कि इसी साल अक्तूबर में कनाडा में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित होनी हैं। इसके लिए मेरा चयन भी हो चुका है। कनाडा जाने के लिए दो से ढाई लाख का खर्चा आने वाला है। इसके लिए मेरे कुछ दोस्त आर्थिक सहायता कर रहे हैं। कुछ पैसे मैंने भी जोड़कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed