फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rains lash Song Festival-2026; Day 1 programme cancelled

बारिश की भेंट चढ़ा सांग उत्सव-2026: पहले दिन का कार्यक्रम रद्द

Fri, 20 Mar 2026 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rains lash Song Festival-2026; Day 1 programme cancelled
मनीमाजरा। कलाग्राम में वीरवार से शुरू होने वाला चार दिवसीय सांग उत्सव-2026 पहले ही दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार हुई बारिश के चलते आयोजकों को उद्घाटन दिवस का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा, जिससे कलाकारों और दर्शकों में निराशा देखने को मिली।
विज्ञापन


यह उत्सव वीरवार से शुरू होकर अगले चार दिनों तक चलना था, जिसमें हरियाणा की लोक संस्कृति, सांग और रागिनी की प्रस्तुतियां होनी थीं। कार्यक्रम को लेकर कलाकारों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह था, लेकिन मौसम ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ था और दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते मंच और दर्शक दीर्घा में पानी भर गया। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पहले दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव में प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों को अपनी प्रस्तुतियां देनी थीं। कई कलाकार मौके पर पहुंच चुके थे, लेकिन बारिश के कारण उन्हें बिना प्रस्तुति दिए ही लौटना पड़ा। आयोजकों ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों को मौसम की स्थिति को देखते हुए आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। यदि मौसम अनुकूल रहा तो अगले दिनों में उत्सव की बाकी प्रस्तुतियां तय कार्यक्रम के अनुसार करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed