फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rainfall Forecast for Haryana, Winter Season Weather

हरियाणाः दिन में धूप और रात में पाला, 13 जनवरी तक 'ऑरेंज' अलर्ट, बारिश की संभावना

Sat, 11 Jan 2020 02:01 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार/रोहतक
अमर उजाला, हिसार/रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jan 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Rainfall Forecast for Haryana, Winter Season Weather
फाइल फोटो
शीत लहर के चलते हरियाणा के कई इलाकों में रात का पारा एक बार फिर जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। हिसार में वीरवार की रात को तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह 1.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रात में पाला जमने लगा है, जबकि शुक्रवार को दिन में कड़ी धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 13 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जाहिर करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उस दिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को डेढ़ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। इसके चलते हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री हिसार का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार घास के ऊपर का तापमान माइनस चार डिग्री रहा, जबकि भूमि का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 100 फीसदी रही। नारनौल में भी शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में पाला भी गिरा है। न्यूनतम तापमान करीब एक सप्ताह बाद फिर 1.5 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान एक डिग्री के आसपास जाने से सरसों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।


12 तक मौसम खुश्क रहने के आसार
एचएयू के कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट और अल सुबह व देर रात्रि के समय धुंध छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed