{"_id":"5b6dd4f94f1c1bde6d8b75c9","slug":"rainfall-decreased-by-ten-percent-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधा मानसून बीता, चंडीगढ़ में 10 प्रतिशत कम बारिश, पंचकूला सबसे सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा मानसून बीता, चंडीगढ़ में 10 प्रतिशत कम बारिश, पंचकूला सबसे सूखा
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन आधा बीत चुका है। इसके साथ ही बारिश के दौर में थोड़ी कमी आने लगी है। दस अगस्त तक चंडीगढ़ में करीब दस प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है जबकि मोहाली में सामान्य से करीब तीन प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकार्ड हुई है। वहीं, पंचकूला में सबसे सूखा दर्ज किया गया है। शुक्रवार तक पंचकूला में करीब 58 प्रतिशत कम बारिश रिकार्ड हुई है। पूरे हरियाणा में सबसे कम बारिश पंचकूला में हुई है।
बारिश की कमी का असर नमी और तापमान में पड़ता दिखाई दे रहा है। दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में मानसून फिर से एक्टिव होगा और अगस्त में भी अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। इससे बारिश में कमी आने की संभावना है।
चंडीगढ़ में दस अगस्त तक 470.5 एमएम बारिश हो चुकी है जबकि इस दिन तक करीब 521.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इसी तरह से पंचकूला में अब तक 558.7 एमएम बारिश होनी थी लेकिन सिर्फ 233.6 एमएम ही बारिश रिकार्ड की गई है। मोहाली में बारिश ठीकठाक हुई है। अब तक 415.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक सिर्फ 403.4 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। करीब तीन प्रतिशत तक अधिक बारिश हो चुकी है।

आगे क्या हैं आसार
मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून सितंबर तक एक्टिव रहेगा। जिस तरह की संभावना व्यक्त की गई है, उसके मुताबिक अगस्त में भी सामान्य बारिश होने के आसार हैं। चंडीगढ़ में अगस्त के महीने में करीब 200 एमएम बारिश होने की संभावना है। अब तक 70 एमएम से ज्यादा बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। ऐसे में तीसरे और चौथे हफ्ते तक बारिश के आंकड़े को 200 एमएम तक पार किया जा सकता है।
हालांकि सितंबर के महीने में बारिश का दौर थमेगा। पहले हफ्ते ही बारिश की संभावना है। उसके बाद कम ही आसार हैं। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि सितंबर तक करीब 800 एमएम बारिश का आंकड़ा प्राप्त किया जा सकता है। मानसून शुरू होने से पहले मौसम विभाग ने यही संभावना जताई थी कि इस बार 800 एमएम बारिश होने के आसार हैं।
चंडीगढ़ में कल बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक बारिश की संभावना है। मानसूनी ट्रफ शनिवार से उत्तर भारत की ओर शिफ्ट हो रही है। इससे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में 12 व 13 अगस्त को बारिश की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रिकार्ड हुआ। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 34 से 30 डिग्री और न्यूतनम तापमान 26 से 25 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
कहां कितनी बारिश
शहर कितनी बारिश कमी/ अधिक
चंडीगढ़ 470.5 10 फीसदी कमी
पंचकूला 233.6 58 फीसदी कमी
अंबाला 293.5 45 फीसदी कमी
करनाल 485.9 51 फीसदी ज्यादा
कुरुक्षेत्र 367.3 12 फीसदी ज्यादा
पटियाला 337.2 10 फीसदी कमी
रोपड़ 625.8 35 फीसदी ज्यादा
मोहाली 415 तीन फीसदी कमी
अमृतसर 220.6 34 फीसदी कमी
अगस्त में करीब 200 एमएम बारिश होने की संभावना है। पांच से दस प्रतिशत ऊपर नीचे हो सकता है। इस महीने भी सामान्य बारिश होने के आसार हैं।
सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर चंडीगढ़ मौसम विभाग