फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain with thunderstorm in Punjab and Chandigarh

देर रात पंजाब-चंडीगढ़ में तेज तूफान से एक की मौत, हरियाणा के आठ जिलों में आज चलेगी लू

Tue, 04 Jun 2019 07:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jun 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
Rain with thunderstorm in Punjab and Chandigarh
पंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान - फोटो : अमर उजाला

लगातार 8 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे 65 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से आए तूफान ने लोगों की नींद उड़ा दी। धूल भरी हवाओं ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। वहीं जालंधर के गुरुनानक मिशन चौक स्थित केयर मैक्स अस्पताल की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वह व्यक्ति अपने किसी जानकार का इलाज कराने अस्पताल आया था। रात के समय तेज तूफान के चलने पर बचने के लिए वह दीवार के सहारे खड़ा हो गया। इसी दौरान दीवार गिरने से उसकी दबकर मौत हो गई। दीवार की चपेट में आने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।  

विज्ञापन


केवल इतना ही नहीं चंडीगढ़ के साथ-साथ पंचकूला और मोहाली भी इसकी चपेट में रहा। चंडीगढ़ में सेक्टर 9, 17, 22, 24, 32, 26 में कई जगह लोहे की चादरें और टिन हवा में उड़ गईं। सड़कों के किनारे पेड़ टूटकर गिरे तो ट्राइसिटी में ब्लैक आउट हो गया। मनीमाजरा हाउसिंग कांप्लेक्स, बलटाना, जीरकपुर, मोहाली, डेराबस्सी अंधेरे में डूब गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। हालांकि गर्मी का प्रताप झेल रहे लोगों को तापमान कम होने से कुछ राहत भी मिली। तूफान के कारण ट्राइसिटी में बिजली गुल हो गई। कई जगह तार ही टूट गए। इससे लोगों की मुसीबत और बढ़ गई।

विज्ञापन

 

देर रात कुछ इलाकों में बिजली आई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। शहर में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था। बीते आठ दिनों में यह पहली बार हुआ है कि सोमवार को शहर का पारा 40 डिग्री से कम रहा है। पंजाब के होशियारपुर, लुधियाना, कपूरथला में तेज बरसात और आंधी की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पंजाब से गुजरने वाला पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के लोगों को झुलसती गर्मी से आठ जून तक राहत दिलाएगा। हरियाणा के बाकी जिलों में बादलवाही व धूलभरी आंधी चलने की संभावना है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने हरियाणा के आठ जिलों में मंगलवार को भी लू चलने की आशंका जताई है।  

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान की तरफ से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ पड़ोसी राज्य पंजाब से होकर गुजरेगा। इसके असर से 5 और 6 जून को भी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इसके चलते आठ जून तक लोगों और पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Rain with thunderstorm in Punjab and Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उधर, रेवाड़ी जिले के कोसली में सोमवार को दोपहर के बाद करीब साढ़े तीन बजे पंद्रह मिनट तक हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली, हालांकि उसके बाद उमस भरी गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ी। 

मौसम विभाग में दर्ज तापमान के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को भी नारनौल सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर सिरसा रहा, जहां 47.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। हालांकि रविवार के मुकाबले नारनौल समेत कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

दिलचस्प यह है कि करनाल में इस बार मौसम की रंगत बदली हुई है। जहां प्रदेश में सबसे कम 36 डिग्री तापमान रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। सोमवार को हवा की गति 5.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही और सूर्य 9.4 घंटे तक चमका।

इसलिए दोपहर से शाम तक लू के थपेड़ों से परेशान लोग रहे। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिले ऑरेंज जोन में रहे। मंगलवार को थोड़ी राहत के साथ प्रदेश के आठ जिले में येलो जोन में रहेंगे, जहां लू चलने की आशंका है।  

इन जिलों में लू चलने की अलर्ट 
भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा

03 जून को प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
                अधिकतम      न्यूनतम
अंबाला-           38.4          27.6
भिवानी-          46.0          31.3
फरीदाबाद-        39.8         29.4
गुरुग्राम-           39.9        29.4
हिसार-              45.0        29.0
करनाल-            36.0        28.0
कुरुक्षेत्र-            38.0        28.0
नारनौल -         47.2        27.9
रोहतक-           43.0        29.0
सिरसा-            47.1       28.9

इन जिलों में लू का अलर्ट
भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed