फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain stopped Chandigarh's bowling, Sikkim's 69 for three

बारिश ने रोकी चंडीगढ़ की गेंदबाजी, सिक्किम के तीन विकेट पर 69 रन

Mon, 13 Jan 2020 08:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Rain stopped Chandigarh's bowling, Sikkim's 69 for three
चंडीगढ़ के सेक्अर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सिक्किम और चंडीगढ़ की टीम के रणजी ट्रॉफी मैच - फोटो : ?????
चंडीगढ़। खराब रोशनी और तेज बारिश के चलते सोमवार को सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ और गोवा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन का खेल स्थागित करना पड़ा। यह मैच 34 ओवरों का ही खेला गया। लंच से पहले चंडीगढ़ के गेंदबाजों का पूरी तरह दबदबा रहा और खेल के अंतिम क्षणों में सिक्किम 3 विकेट खोकर 69 रन पर जूझता नजर आया। चंडीगढ़ अभी भी 27 रनों की बढ़त से आगे है।
विज्ञापन

इससे पहले दिन 8 विकेट के नुकसान पर 338 रनों से आगे खेलते हुए चंडीगढ़ टीम अपनी पारी में मात्र 22 रन ही जोड़ पाई और 360 रनों पर सिमट गई। श्रेष्ठ निर्मोही ने 17, जबकि जगजीत सिंह संधू ने 13 रन जोड़े। गेंदबाजी में ईश्वर चौधरी और ईकबाल अब्दुल्लाह ने सर्वाधिक 4-4 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

सिक्किम की दूसरी पारी बेहद निराशाजनक रही, जब फार्म में चल रहे गेंदबाज श्रोष्ठ निर्मोही ने सलामी बल्लेबाज विवेक दियाली को पारी की दूसरी ही गेंद पर शून्य पर चलता किया। नए बल्लेबाज अभी पारी को संभालने की कोशिश कर ही रहे थे कि अपना पहला मैच खेल रहे जगजीत सिंह संधू ने एक अन्य सलामी बल्लेबाज पूरण गिरि को1 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। जिससे टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 6 रन हो गया। आशीष थापा और जहाउद्दीन ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए स्कोर को धीरे-धीरे अभी आगे बढ़ाया ही था कि निर्मोही ने पारी के 9वें ओवर में 9 रन पर खेल रहे जहाउद्दीन को अपना निशाना बनाया। इससे टीम का स्कोर 3 विकेट पर 23 रन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नये बल्लेबाज यशपाल सिंह ने थापा का बखूबी साथ दिया और दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई। जब स्कोर 3 विकेट पर 69 रहा तो खराब रोशनी और बारिश के खलल से मैच रोकना पड़ा। गेंदबाजी में चंडीगढ़ से निर्मोही ने 8 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए, और वहीं जगजीत सिंह संधू ने 4 ओवरों में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed