{"_id":"662f0e914c469514a805d42b","slug":"rain-in-punjab-weather-update-news-in-hindi-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बदला मौसम: सुबह कई जिलों में बरसात से गिरा पारा, मंगलवार के लिए भी अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बदला मौसम: सुबह कई जिलों में बरसात से गिरा पारा, मंगलवार के लिए भी अलर्ट जारी
Mon, 29 Apr 2024 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:55 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अब मंगलवार के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। विभाग के मुताबिक इसके बाद तीन दिन यानी एक से तीन मई तक मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में सक्रिय होगा, जिसके असर से पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सोमवार सुबह बरसात के साथ हुई। बठिंडा, बरनाला और जलालाबाद समेत कई इलाकों में बरसात से पारा गिर गया।
विज्ञापन
पंजाब में बीते 24 घंटे में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। सबसे कम 17.3 डिग्री का पारा श्री आनंदपुर साहिब का दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन यह फिलहाल सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे है। सबसे अधिक 38.9 डिग्री का तापमान समराला का रहा।
रविवार को अमृतसर का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का 19.2 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 20.4 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), पठानकोट का 17.9, बठिंडा का 20.4 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 20.0, गुरदासपुर का 21.4, एसबीएस नगर का 18.1, बरनाला का 19.7, फिरोजपुर का 19.3, जालंधर का 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 35.4 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे), पटियाला का 37.5 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री), पठानकोट का 36.0, फरीदकोट का 36.5, गुरदासपुर का 34.5, एसबीएस नगर का 35.7, बरनाला का 36.7, फाजिल्का का 38.5, जालंधर का 35.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन