फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Mohali and chandigarh

बदला माैसम: चंडीगढ़-मोहाली में सुबह से झमाझम बरसात, सड़कों पर भरा पानी, स्कूल-ऑफिस जाने वालों को हुई परेशानी

Wed, 04 Sep 2024 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 10:47 AM IST
सार

चंडीगढ़ और मोहाली में बुधवार सुबह बरसात के बाद माैसम में बदलाव आया और पारे में गिरावट दर्ज की गई। माैसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
Rain in Mohali and chandigarh
मोहाली में बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ और मोहाली में बुधवार सुबह माैसम बदल गया और झमाझम बरसात हुई। मोहाली में सुबह करीब साढ़े छह बजे हल्की बूंदा बांदी शुरू हुई जो बाद में तेज बारिश में बदल गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


बरसात के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। बलौंगी खरड़ हाइवे पर राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतें आई। काम पर जाने वाले लोगों ने बारिश से बचने के लिए फलाईओवर का सहारा लेते हुए उनके नीचे काफी समय तक खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूरे चंडीगढ़ में मंगलवार देर रात से ही बारिश जारी है। कुछ घंटे यह बारिश और जारी रही तो यह सीजन का सबसे लंबा स्पैल होगा क्योंकि चंडीगढ़ में इस बार छोटे-छोटे स्पैल में ही बारिश हुई है। चंडीगढ़ में सुबह 8:30 तक 36.3 एमएम बारिश हो चुकी है।



बारिश की वजह से शहर के तापमान में भी कमी आई है और सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। बारिश ज्यादा तेज नहीं है इसलिए जलभराव आदि की स्थिति नहीं है।



वहीं बरसात के कारण सेक्टर 34 में आंदोलन कर रहे किसानों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed