फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in many cities of Haryana

Chandigarh News: हरियाणा के कई शहरों में बारिश, चार डिग्री तक गिरा तापमान

Sun, 17 Sep 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rain in many cities of Haryana
रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में शनिवार को कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतर शहरों के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट देखी गई। 17 सितंबर को छिटपुट बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के दक्षिणी भागों पर निचले स्तर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से रविवार को बारिश का अनुमान है। इससे तापमान और नीचे आ सकते हैं। विभाग के मुताबिक अंबाला में 24 एमएम, रोहतक में एक एमएम, भिवानी में चार एमएम, गुरुग्राम 10.5 एमएम, करनाल में तीन एमएम, कुरुक्षेत्र में 12 एमएम, महेंद्रगढ़ में 65.5 एमएम, सोनीपत में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई।


रोहतक में 30 डिग्री से नीचे आया तापमान
हरियाणा में बारिश का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा है। रोहतक में तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। करनाल में 32.4, कुरुक्षेत्र में 32.7, सोनीपत में 32.2, महेंद्रगढ़ में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। हालांकि रात के तापमान में फिलहाल गिरावट नहीं आई है। अधिकतर शहरों में रात का तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed