{"_id":"5e10ed698ebc3e87e86b2bab","slug":"rain-in-chandigarh-including-punjab-from-6-to-8-january-chandigarh-news-pkl362065867","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह से आठ जनवरी के बीच पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के आसार, तापमान में भी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह से आठ जनवरी के बीच पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के आसार, तापमान में भी गिरावट
Sun, 05 Jan 2020 05:21 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़कड़ाती ठंड से कुछ दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर से सर्दी का दौर लौटने वाला है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि छह जनवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका असर पहाड़ी के साथ मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। छह से आठ जनवरी के बीच पूरे पंजाब सहित ट्राइसिटी में एक से तीन सेंटीमीटर तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान सर्द हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका है। इससे फिर से ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ी ठंड
पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। इससे पंजाब के कई इलाकों का न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 4.5 डिग्री और पटियाला में 4.8 डिग्री। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पंजाब में गलन बढ़ गई है।
विज्ञापन
शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया है कि साल की पहली बारिश एक व दो जनवरी को होने वाली थी। उस दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव था, लेकिन अंतिम वक्त पर वह कमजोर पड़ गया।