फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain alert in Chandigarh, temperature likely to drop

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना

Sat, 28 Mar 2026 12:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rain alert in Chandigarh, temperature likely to drop
चंडीगढ़। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चंडीगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। 28 मार्च से 31 मार्च के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी हवाओं के साथ छीटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन


धूल भरी हवाएं और गर्जना
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार 28 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के अनुमान है। 29 और 30 मार्च को मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed