त्योहार स्पेशल: होली पर अगर चाहते हैं घर जाना तो पढ़ लें यह खबर, 10 मार्च से चलेंगी विशेष ट्रेनें, यहां देखें-पूरी लिस्ट
होली पर घर जाने की अगर आप योजना बना रहे हैं तो अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे 10 मार्च से होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इस बार 18 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली का त्योहार नजदीक होने की वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ है। पूर्वोत्तर राज्यों की कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कई ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बन चुकी है। अब 10 मार्च से होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस बार भारतीय रेलवे ने यात्री सुविधा के मद्देनजर 18 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। ये ट्रेन अलग-अलग रूट पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के चलने का दिन, समय सारिणी, स्टेशन और फेरों की संख्या तय हो चुकी है। होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 10 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक रहेगा।
होली स्पेशल ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर नाम चलने की तारीख
- 04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल 10-17 मार्च (चंडीगढ़ से) 11-18 मार्च (गोरखपुर से)
- 04066/04065 दिल्ली-पटना-दिल्ली एसी स्पेशल 15-16-20-21 मार्च (दिल्ली से) 14-15-19-20 मार्च (पटना से)
- 04076/04075 अमृतसर-पटना-अमृतसर एसी स्पेशल 13-14-18-19 मार्च (अमृतसर से) 16-17-21-22 मार्च (पटना से)
- 04078/04077 अमृतसर-बनमनखी-अमृतसर स्पेशल 09-13-17-21 मार्च (अमृतसर से) 11-15-19-23 मार्च (बनमनखी से)
- 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली स्पेशल 18 मार्च (दिल्ली से) 19 मार्च (बरौनी से)
- 04053/04054 आनंद विहार-उधमपुर-आनंद विहार 10-14-17-21 मार्च (आनंद विहार से) 11-15-18-22 मार्च (उधमपुर से)
- 04672/04671 कटरा-नई दिल्ली-कटरा स्पेशल 13-20 मार्च (कटरा से) 14-21 मार्च (नई दिल्ली से)
- 04530/04529 बठिंडा-बनारस-बठिंडा स्पेशल 13-16-20 मार्च (बठिंडा से) 14-17-21 मार्च (बनारस से)
- 04052/04051 आनंद विहार-बनारस-आनंद विहार 11-13-18-20 मार्च (आनंद विहार से) 12-14-19-21 मार्च (बनारस से)
रेल लाइन में गड़बड़ी से कई गाड़ियां लेट
अबोहर और पक्की रेलवे स्टेशनों के बीच रेललाइन में हुई गड़बड़ी के चलते अबोहर-बठिंडा के बीच चलने वाली तीन गाड़ियां अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा लेट हो गईं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल ट्रैक में गड़बड़ी का पता चलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खामी को दुरुस्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 12 बजे से पहले अबोहर से डीजल इंजन बठिंडा की ओर जा रहा था कि उसके चालक ने अबोहर और पक्की के बीच किसी स्थान पर रेललाइन में कोई गड़बड़ी पाई। जिसकी सूचना उसने तुरंत ही दोनों ओर के स्टेशनों को दी। जिससे श्रीगंगानगर से चलकर बठिंडा को जाने वाली गाड़ी को अबोहर में और बठिंडा से चलकर श्रीगंगानगर को आने वाली गाड़ी को पक्की स्टेशन पर रोक लिया गया। इसके साथ ही अंबाला से श्रीगंगानगर के लिए आने वाली गाड़ी को मलोट स्टेशन पर रोका गया।
घटना का पता चलते संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए और रेललाइन में आई खराबी को काफी देर के बाद सही किया जा सका। इसके बाद सभी गाड़ियों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार इस घटना से गाड़ियां करीब एक घंटा लेट हुईं। वहीं गाड़ियां लेट होने से दूर-दराज के शहरों में जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।