फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Railways cancelled all trains in Jammu and Kashmir from May 11 to 16

कोरोना का असर: आज से 16 मई तक जम्मू-कश्मीर की सभी ट्रेनें रद्द, पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल सेवा भी ठप

Tue, 11 May 2021 02:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 May 2021 02:22 AM IST
सार

पठानकोट-जोगिंदर नगर रूट पर कुल 14 ट्रेनें (अप-डाउन) चलती थीं। पिछले वर्ष मार्च में कोरोना के चलते सभी ट्रेनों को बंद कर दिया और इस साल अप्रैल में इस रूट पर दो ट्रेनों को शुरू किया गया।

विज्ञापन
Railways cancelled all trains in Jammu and Kashmir from May 11 to 16
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट से कांगड़ा घाटी की रेल सेवा 17 मई तक रद्द कर दी गई है। फिरोजपुर रेल डिवीजन ने रविवार देर शाम आदेश जारी होने के बाद सोमवार से इस रूट की ट्रेनों को 17 मई तक रद्द कर दी है। उधर, 11 से 16 मई तक जम्मू-कश्मीर की सभी ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन


बता दें, पठानकोट-जोगिंदर नगर रूट पर कुल 14 ट्रेनें (अप-डाउन) चलती थीं। पिछले वर्ष मार्च में कोरोना के चलते सभी ट्रेनों को बंद कर दिया और इस साल अप्रैल में इस रूट पर दो ट्रेनों को शुरू किया गया। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद हिमाचल सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन लगाया है। इसी को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल ने रविवार रात आदेश जारी कर दोनों ट्रेनों को भी बंद कर दिया। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 11 से 16 मई तक ट्रेनें रद्द
रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना बीमारी तेजी से बढ़ रही है, इसलिए जम्मू-कश्मीर की सभी ट्रेनें 11 मई से लेकर 16 मई तक रद्द कर दी गई हैं। डीआरएम अग्रवाल ने कहा कि घाटी के बनिहाल-बारामूला के बीच सात ट्रेनें दौड़ती हैं, जिन्हें 11 मई से 16 मई तक रद्द कर दिया है। रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) की सलाह पर ट्रेनें बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • बनिहाल-बारामूला के बीच दौड़ने वाली ट्रेन संख्या 04613
  • बारामूला-बनिहाल के मध्य चलने वाली ट्रेन संख्या 04614
  • बनिहाल-बारामूला के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04617
  • बारामूला-बनिहाल सेक्शन में चलने वाली ट्रेन संख्या 04618
  • बनिहाल-बारामूला के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04619
  • बारामूला-बड़गाम के बीच दौड़ने वाली ट्रेन संख्या 04620
  • बड़गाम-बनिहाल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04622
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed