फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway worker protested

कर्मचारियों का रेल कारखाने पर प्रदर्शन

Sun, 14 Sep 2014 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर Updated Sun, 14 Sep 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
railway worker protested
जगाधरी वर्कशाप। एआईआरएफ और एनआरएमयू दोनाें यूनियन के कर्मचारियों ने शनिवार को जगाधरी वर्कशाप कारखाने के सभी गेटों पर काले बिल्ले लगाकर आधा घंटे तक  प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने कारखाने के भीतर भी कालेे बिल्ले लगाकर रोजाना के काम निपटाए।
विज्ञापन


 एनआरएमयू के प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि 15 सितंबर को रेलवे कारखाने के भीतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को मांगोें के बारे में अवगत करवाया जाएगा। लार्सगेस के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी मांग है, जिसका अभी तक खलासी, चौकीदार, गैंगमैन, ट्रैकमैन, गेटमैन आदि कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। यूनियन की मांग है कि इसका लाभ सभी कोटि के कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारी अध्यक्ष स्टोर ब्रांच प्रवीन कुमार, महासचिव राज कुमार राणा,  सचिव स्टोर ब्रांच विनोद कुमार, सचिव  स्टोर ब्रांच रविंद्र कुमार, केएस कटारिया, सरदार जोगिंद्र धूमण, प्रेम सोनका, रामकुमार, रंजित, विनोद कुमार, रविंद्र शर्मा, रमेश कुमार हरगढ, विजयकांत, राजीव कुमार, राकेश कुमार, सरदार सुरिंद्र बूटर, रश्मि अरोड़ा, रामकुमार, मुकेश कुमार, पूरूषोत्म, राम कुमार नेहरा, राकेश बेरी, राजिंद्र सिंह, अनिल वालिया, राजीव कुमार, रणजीत, सुरजीत, अरूण कुमार आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है लार्सगेस मांग
जो खलासी, चौकीदार, गैंगमैन, ट्रैकमैन, गेटमैन  आदि कर्मचारी जो 1800 पे बैंड में हैं। वे इस सेवा का लाभ लेकर अपने बच्चों को उसी पे बैंड पर भर्ती करवाकर पेंशन पर जा सकते हैं। रिटायरमेंट लेने वाले कर्मचारी को कम से कम 25 वर्ष की सेवा अथवा 45 वर्ष की उम्र होना अनिवार्य है। यूनियन नेताओं की मांग है कि अब इस योजना का लाभ सभी कोटि के कर्मचारियों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed