फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Railway preparing to collect billions of rupees from Ram Rahim

डेरामुखी राम रहीम से अरबों की राशि वसूलने की तैयारी में रेलवे

Sun, 27 Aug 2017 12:35 PM IST
रमिंद्र सिंह, अंबाला
रमिंद्र सिंह, अंबाला Updated Sun, 27 Aug 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
Railway preparing to collect billions of rupees from Ram Rahim

रेलवे ने डेरामुखी से अरबों रुपये की राशि वसूलने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस समय रेलवे डेरामुखी की वजह से हो रहे वित्तीय नुकसान का आकलन कर रहा है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा डेरामुखी की संपत्ति को जब्त कर नुकसान पूरा करने के आदेश दिए जाने के बाद से ही रेलवे कार्रवाई में जुट गया है। जल्द राशि वसूलने के लिए रेलवे दावा भी दायर करेगा। 
विज्ञापन

डेरामुखी को सजा सुनाए जाने के बाद से मचे उपद्रव के चलते कई ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं, जबकि डेरा समर्थक ट्रेनों के डिब्बों में भी आग लगा चुके हैं। रेल परिचालन 25 अगस्त से पूरी तरह से ठप है। हरियाणा और पंजाब में दो दिन में एक भी ट्रेन नहीं चली है। ट्रेनों के नहीं चलने के कारण रेलवे को यात्रियों को रिफंड देना पड़ रहा है और आरक्षण रद्द हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने शनिवार शाम से ट्रेनें चलाने की मांग उठाई थी, मगर हरियाणा व पंजाब सरकार द्वारा बिगड़े हालात की वजह से इसकी अनुमति प्रदान नहीं की गई है। यही कारण है कि ट्रेन नहीं चलने से रेलवे का नुकसान प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

पंजाब में कोयले की सप्लाई ठप 

Railway preparing to collect billions of rupees from Ram Rahim

अंबाला कैंट स्टेशन से चौबीस घंटे के दौरान 218 मेल-एक्सप्रेस और 52 पैसेंजस ट्रेनें गुजरती हैं। दो दिन में 540 के करीब ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। एक ट्रेन के रद्द होने पर रेलवे को औसतन करीब दो लाख रुपये का प्रत्यक्ष नुकसान होता है। ऐसी सूरत में दो दिनों में नुकसान अरबों रुपये पहुंच चुका है। 

पंजाब में कोयले की सप्लाई ठप 

पंजाब के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के साथ थर्मल पावर प्लांट पर प्रतिदिन छह से सात माल गाड़ियां कोयले की आपूर्ति करती हैं, लेकिन दो दिनों से सप्लाई ठप पड़ी है। यदि आगामी दिनों में यह आपूर्ति नहीं होगी तो थर्मल प्लांट के लिए भी मुश्किल बढ़ना तय है।

अंबाला डिवीजन के डीआऱएम दिनेश कुमार का कहना है कि, रेलवे नुकसान का आकलन कर रहा है। राशि वसूल करने के लिए क्लेम भी डाला जाएगा। अब तक अरबों का नुकसान रेलवे को हो चुका है। एक ट्रेन रद्द होने से औसतन एक से दो लाख रुपये का नुकसान रेलवे को झेलना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed