फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rail traffic affected due to farmers' agitation in Punjab

पंजाब : किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी, छह जगह रेल ट्रैक जाम, 128 गाड़ियां प्रभावित

Thu, 23 Dec 2021 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 01:24 AM IST
सार

 59 ट्रेनें रद्द और 70 को अन्य स्टेशन पर रोक वहीं से किया रवाना।

विज्ञापन
Rail traffic affected due to farmers' agitation in Punjab
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के तीसरे दिन रेल रोको आंदोलन के चलते बुधवार को 128 ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। किसानों ने अमृतसर-ब्यास सेक्शन, फिरोजपुर-बठिंडा-जालंधर-लुधियाना, जालंधर-पठानकोट व टांडा उड़मुड़-खुड्डा कुराला के अलावा अब फाजिल्का और मोगा में भी रेल ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया है। इसके चलते रेल डिवीजन फिरोजपुर की 59 ट्रेनें (मेल-एक्सप्रेस व पैसेंजर) रद्द हुई हैं। 35 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया है। 35 ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोक कर वहीं से उनके निर्धारित स्टेशनों को रवाना किया जा रहा है। ये ट्रेन पंजाब में प्रवेश नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन


किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अमृतसर में उनकी यूनियन की बैठक आईजी बार्डर जोन, डिप्टी कमिश्नर अमृतसर व एसएसपी संग बैठक हुई थी, इसमें उनकी मांगों का कोई हल नहीं निकला है। इसीलिए बुधवार को फाजिल्का व मोगा रेल सेक्शन पर किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनकी मांगें स्वीकार नहीं करती तो धीरे-धीरे डिवीजन में अन्य जगहों पर भी रेल ट्रैक पर धरना दिए जाने की योजना तैयार की है। 
विज्ञापन


रेल ट्रैक पर ही बड़े साहिबजादों का शहीदी दिहाड़ा मनाया
बुधवार को देवीदासपुरा में रेल ट्रैक पर ही गुरु साहिब जी के बड़े साहिबजादों का शहीदी दिहाड़ा  पर कथा व कीर्तन कर श्रद्धापूवर्क मनाया है। धरने में महिलाएं भी शामिल है। पंधेर ने कहा कि विभिन्न गांवों के ग्रामीण रेल ट्रैकों पर धरना देने के लिए तैयार हैं। पंजाब सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार नहीं की तो आने वाले दिनों में विभिन्न गांवों के ग्रामीण डिवीजन के अन्य रेल ट्रैकों पर टेंट लगाकर पक्के तौर पर धरने पर बैठने की तैयारी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed