फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rail Roko andolan on Shambhu Border third day all update

रेल रोको आंदोलन: तीसरे दिन भी शंभू में ट्रैक पर डटे हैं किसान, 110 ट्रेनों का संचालन प्रभावित , 40 रद्द

Fri, 19 Apr 2024 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 01:01 PM IST
सार

किसान जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हरियाणा सरकार ने तीनों किसानों को रिहा नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उधर, रेल ट्रैक जाम होने के चलते हरियाणा से पंजाब और जेएंडके जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजाब व जेएंडके जाने वाली गाड़ियों को चंडीगढ़ के रास्ते रवाना किया गया।

विज्ञापन
Rail Roko andolan on Shambhu Border third day all update
शंभू में रेल ट्रैक पर बैठे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले शंभू में रेलवे ट्रैक पर किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। इसके चलते 110 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 40 ट्रेन रद्द की गई हैं। 54 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। आठ को बीच रास्ते रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


पटियाला रेंज के डीआईजी और एसएसपी से किसान जत्थेबंदियों की बैठक हुई है, लेकिन कोई सहमति न बन पाने के चलते किसानों का रेल ट्रैक पर जाम जारी रहा। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने साफ किया कि आंदोलन जारी रहेगा, जब तक नवदीप सिंह व बाकी दो किसानों अनीश खटकड़ और गुरकीरत सिंह को रिहा नहीं किया जाता है। पंधेर ने कहा कि इन तीनों को गलत केस में फंसाया गया है। गिरफ्तारी के विरोध में अनीश खटकड़ जेल में मरणव्रत पर हैं, लेकिन केंद्र व हरियाणा टस से मस नहीं हुई है।
विज्ञापन


फिरोजपुर मंडल की 29 मेल और पैसेंजर ट्रेनें रद्द
फिरोजपुर। शंभू रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन के चलते रेल डिवीजन फिरोजपुर से अंबाला व अन्य शहरों को जाने वालीं 29 मेल व पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि 28 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इन सबके चलते यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल अधिकारियों के मुताबिक बारह मेल (एक्सप्रेस) ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें अमृतसर-चंडीगढ़ (12032), नई दिल्ली-अमृतसर (12029), पुरानी दिल्ली-फाजिल्का (14507), नई दिल्ली-अमृतसर (12459), जम्मूतवी-कानपुर (12470), कटरा-नई दिल्ली (22478), पुरानी दिल्ली-जालंधर (14681), पुरानी दिल्ली-कटरा (14033), नई दिल्ली-अमृतसर (12013), अमृतसर-नई दिल्ली (12014), अमृतसर-नई दिल्ली (12498) व हिसार-अमृतसर (14653) शामिल हैं। इसके अलावा 17 पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि 28 ट्रेनों के रूट बदले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed