{"_id":"da3c3edf2d4c5acccb95bea66023788d","slug":"rail-budget-today-expectation-of-haryana-residets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट आज: 'प्रभु' से कर रहे हैं सौगात की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल बजट आज: 'प्रभु' से कर रहे हैं सौगात की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल सेवाओं की दृष्टि से अपेक्षित विकास का इंतजार कर रहे हरियाणा को बृहस्पतिवार को पेश किए जाने वाले रेल बजट से खासी उम्मीदें है। उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा हैं कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु हरियाणा से ही राज्यसभा सांसद है। हालांकि प्रदेश में पिछले 12 दिन से चले आंदोलन की वजह से रेलवे को भारी नकुसान पहुंचा है। ऐसे में इस नुकसान की भरपाई हो जाए तो भी इसे बड़ी राहत मानी जाएगी।
विज्ञापन
सांसद बनने के बाद अलग-अलग जिलों के दौरों पर आने पर उन्होंने हरियाणा को प्राथमिकता पर रखने के दावे भी किए, हालांकि पिछले रेल बजट ने प्रदेश को बुरी तरह निराश किया था, लेकिन इस बार कुछ सौगातें मिलने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
अंबाला करनाल, पंचकूला, गुड़गांव, फरीदाबाद को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में रेल सेवाओं की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। लंबी दूरी की गाड़ियों की कमी और प्रदेश से निकलने वाली सुपरफास्ट गाड़ियों का कई बड़े स्टेशनों पर ठहराव नहीं होता है तो उनकी अवधि बहुत कम है। रेल कोच बढ़ाने, मार्गों का दोहरीकरण, नए रूट के लिए सर्वे, कुछ पुरानी घोषणाओं के सिरे चढ़ने की उम्मीद प्रदेशवासियों को इस बार के रेल बजट से है।
विज्ञापन
भिवानी को लंबे समय से बीकानेर डिवीजन की बजाय दिल्ली डिवीजन से जोड़ने की मांग की जा रही है। इस बजट इस मांग पर विचार होता है तो इस इलाके को बड़ा फायदा होगा। इसी प्रकार भिवानी से हरिद्वार और गुड़गांव के लिए ट्रेन चलाने की मांग भी वर्षों पुरानी है।
सोनीपत में रेल कोच फैक्ट्री स्थापित करने की घोषणा रेल मंत्री कई बार कर चुके हैं, देखना है कि वे अपने वादे पर कितना खरे उतरते हैं। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन सेवा करने के साथ ही रोहतक से निकलने वाली भिवानी-कालका एक्सप्रेस में कोच की संख्या बढ़ाई जाने की दरकार है।
200 करोड़ से अधिक का नुकसान
रेल बजट से पूर्व प्रदेश में चले आंदोलन की वजह से रेलवे को 100 करोड़ का सीधा नुकसान हुआ है और ओवरआल आंकड़ा दो सौ करोड़ से अधिक बैठ रहा हैं। ऐसे में प्रदेश को बजट में क्या मिलेगा इस पर संशय भी है। उपद्रवियों ने दस से अधिक रेलवे स्टेशन और हॉल्ट स्टेशन को फूंक दिया और रेलगाड़ियों व सवारी गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचाया।
भिवानी में ही रेलवे को 60 लाख से अधिक का नुकसान हुआ। उपद्रवियों ने चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी थी, इससे करीब 10 लाख का नुकसान हुआ। सिरसा में 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सर्वाधिक नुकसान हिसार सेक्शन को माना जा रहा है। वहां रेलवे को पचास करोड़ फटका लगा है।
जिलों की ये जरूरतें
भिवानी
-भिवानी से लोहारू रेलवे लाइन शुरू हो
-भिवानी-रोहतक रेलवे लाइन का इलेक्ट्रीफिकेशन व दोहरीकरण जल्द
-भिवानी को बीकानेर डिवीजन की बजाय दिल्ली डिवीजन से जोड़ा जाए
-भिवानी से हरिद्वार और गुड़गांव के लिए ट्रेन शुरू हो
-भिवानी से लुधियाना व खाटूश्याम के लिए ट्रेन
सिरसा
-लंबे रूटों की गाड़ियां शुरू हों
-दिल्ली के लिए दिन में भी गाड़ी रवाना हो
-वॉशिंग सेंटर की स्थापना हो
-रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग चौड़े हों
-स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए
-सिरसा को राजस्थान और पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों से रेलमार्ग से जोड़ा जाए
सोनीपत
-रेल कोच फैक्टरी की स्थापना हो
-सोनीपत-गोहाना-जींद रूट पर चले ट्रेन
-कुंडली तक दिल्ली से मेट्रो व पानीपत तक रेपिड ट्रेन की उम्मीद।
-शान-ए-पंजाब, पूजा एक्सप्रेस व अन्य कई ट्रेनों का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव हो
-दिल्ली-पानीपत के बीच अतिरिक्त दो पैसेंजर गाड़ी चलाई जाए
-सोनीपत-मेरठ रेल लाइन की सुविधा हो
-स्टेशनों पर बंद पड़े टिकट काउंटरों को खोला जाए
फतेहाबाद
-जाखल स्टेशन दिल्ली-लुधियाना शताब्दी ट्रेन का ठहराव हो
-टोहाना में रेलवे रिजर्वेशन काऊंटर खुले
-जमालपुर रेलवे स्टेशन पर फाटक पर ओवरब्रिज की जरूरत
-भट्टू रेलवे स्टेशन पर भी ओवरब्रिज और प्लेटफार्म में सुधार के लिए बजट
-फतेहाबाद को रेल सेवा से जोड़ा जाए
जींद
-जींद से सोनीपत के बीच ट्रेन शीघ्र चले
-जींद में रेलवे कोच फैक्ट्री बनाई जाए
-दिल्ली बठिंडा रेलवे लाइन पर चलने वाली ट्रेनों का जींद जंक्शन पर ठहराव हो
-नांदेड़ एक्सप्रैस का ठहराव जींद में किया जाए
-जींद-हांसी के बीच रेलवे लाइन बिछाई जाए, ताकि जयपुर का सफर आसान हो।
कैथल
-जिले में दिल्ली से यमुनानगर वाया कैथल ट्रेन चले
-नवनिर्मित रेलवे स्टेशन को शुरू करने की स्वीकृति मिले
-मानवरहित फाटकों पर कर्मचारी लगाए जाएं
-संकरे रेलवे फाटकों को चौड़ा करने के लिए बजट मिले
-रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार हो
हिसार
-चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो
-हरिद्वार के लिए सीधी रेल चले
-सूर्य नगर फाटक पर आरओबी या आरयूबी का निर्माण
-अग्रोहा को रेल मार्ग से जोड़ना
-रेवाड़ी से हिसार के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण
करनाल
-करनाल स्टेशन को मिले जंक्शन का दर्जा, नए प्लेटफार्म व रेलवे लाइनों का हो निर्माण
-करनाल से वाया इंद्री यमुनानगर रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू हो।
-करनाल से कैथल लाइन, करनाल से असंध वाया जींद रेलवे लाइन, करनाल से कुंजपुरा वाया सहारनपुर रेलवे लाइन व करनाल से वाया पेहवा पटियाला लाइन का काम शुरू किया जाएग
-स्टेशन पर प्लेटफार्मों की संख्या में इजाफा हो।
-दिल्ली से अंबाला के बीच चलने वाली सभी सुपरफास्ट व जनशताब्दी श्रेणी की रेलगाडिय़ों का ठहराव होना चाहिए।
पानीपत
-ट्रेनों में आरक्षित सीटों का कोटा बढ़ाया जाएं।
-पूजा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो।
-अंबाला की ओर अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चले।
-मॉडल स्टेशन की तर्ज पर मिले सुविधा।
-पानीपत व दिल्ली के बीच फास्ट पैसेंजर ट्रेन।
कुरुक्षेत्र
-पटियाला-पिहोवा-यमुनानगर रेल मार्ग शुरू हो
-कुरुक्षेत्र-कैथल रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया जाए
-कुरुक्षेत्र-झांसा मार्ग पर आरओबी बने
-कुरुक्षेत्र स्टेशन को मॉर्डन स्टेशन का दर्जा मिले
-पूजा एक्सप्रेस, स्वर्ण शताब्दी व संपर्क क्रांति ट्रेन का हो ठहराव
यमुनानगर
-यमुनानगर-चंडीगढ़ रेल मार्ग जल्द बने और यमुनानगर-कुरुक्षेत्र व यमुनानगर-पौंटा साहिब रेल लाइन बिछाई जाए।
-यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ए ग्रेड की तर्ज पर स्टेशन पर यात्री सुविधाएं मिलें।
-स्टेशन से नॉन स्टाप गुजरने वाली ट्रेनों का ठहराव और दिल्ली की तरफ नई ट्रेनें मिलें।
-स्टेशन पर बने पैदल पुल को पुराना हमीदा तक ले जाने का काम जल्द पूरा हो व रादौर फाटक पर ऑवरब्रिज या अंडरब्रिज बने।
-रेल व यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ बढ़े व और स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस किया जाए।
रोहतक
-भिवानी-कालका एक्सप्रेस में कोच की संख्या बढ़ाई जाए।
-रेलवे स्टेशन और रेल गाड़ियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
-रोहतक-गोहाना रेल लाइन को शहर से बाहर निकाला जाए।
-भिवानी, जींद, पानीपत, रेवाड़ी की ओर गाड़ियों की संख्या बढे़।
-रोहतक वाया महम हांसी रेलवे सेवा उपलब्ध कराई जाए।
रेवाड़ी
-रेवाड़ी-पलवल के बीच रेलवे लाइन बिछाकर ट्रेन चलाई जाए।
-गोकलगढ़ रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन बिछाना
-रेवाड़ी-बिकानेर मार्ग का दोहरीकरण
-ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेवाड़ी-दिल्ली मार्ग का विद्युतीकरण
-रेवाड़ी जंक्शन को जयपुर की बजाय दिल्ली मंडल में शमिल करना