फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raid in PU hostel in Chandigarh, student council elections

छात्र संघ चुनाव के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में छापेमारी, आउट साइडरों को बाहर निकला

Thu, 29 Aug 2019 03:59 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 29 Aug 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Raid in PU hostel in Chandigarh, student council elections
पीयू के हॉस्टलों में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में शांतिपूर्ण तरीके से छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। बाहरी और शरारती तत्व पीयू का माहौल खराब न करें, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने पीयू के कई हॉस्टलाें में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को दर्जनाें बाहरी युवक हॉस्टल में मिले। पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर वहां बाहर निकाला।
विज्ञापन


पीयू में लड़काें के हॉस्टल नंबर 4 और 5 में यूटी पुलिस की कई टीमाें ने रात 11 बजे छापा मारा। हॉस्टलों में जैसे ही पुलिस पहुंची तो वहां खलबली मच गई। कुछ बाहरी छात्र बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। जब तक वह भाग पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी से आई कार्ड दिखाने को कहा गया। जब उनसे पीयू का पहचान पत्र नहीं मिला तो उन्हें चेतावनी देकर हॉस्टल से बाहर कर रास्ता दिखाया गया।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन के कुछ अधिकारी भी रेड में शामिल रहे। उन्हाेंने हॉस्टल के हर फ्लोर पर जाकर खुद चेकिंग की। लगभग एक घंटे तक चले छापे में दर्जनाें बाहरी छात्रों को चेतावनी देकर हॉस्टलों से बाहर निकाला गया। पीयू प्रशासन के अधिकारियाें ने हॉस्टल में रह रहे छात्राें से कहा कि किसी भी बाहरी छात्र को शरण दी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक अन्य हॉस्टलाें पर भी चेकिंग चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू ने बनाई कमेटी, वार्डनाें ने मारा छापा
नवनियुक्त डीएसडब्ल्यू डॉ. जगत भूषण ने कार्यभार संभालते ही छात्रसंघ चुनावाें से पहले हॉस्टलाें में जांच केलिए वार्डनाें की कमेटी भी बना दी। इसकी के मद्देनजर सभी वार्डनों ने करीब 20 हॉस्टलाें में छापेमारी की और छात्राें के आइकार्ड और अन्य कागजात चेक किए। सभी वार्डनाें ने एक दूसरे के हॉस्टलाें में छापेमारी की। इसके थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने भी हॉस्टलाें में रेड डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed