फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul gandi and captain at beas dera before punjab assembly elections

विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी ने डेरे में बिताई रात, सत्संग भी सुना

Sun, 18 Dec 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Dec 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandi and captain at beas dera before punjab assembly elections
- फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पंजाब के धार्मिक डेरे सियासी दलों के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को डेरा ब्यास पहुंचे। राहुल और प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रात डेरे में ही बिताई। रविवार सुबह सत्संग सुना और डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन


इससे पहले इसी साल मार्च में भी राहुल ने अचानक डेरा ब्यास का दौरा किया था। तब भी वह रात को डेरे में ही रुके थे। अगले दिन सत्संग सुना था और डेरा प्रमुख से मुलाकात की थी। राहुल के दौरे को विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डेरा ब्यास के समर्थकों की संख्या पंजाब में लाखों में है।
विज्ञापन


हालांकि डेरा ब्यास ने कभी भी किसी सियासी पार्टी का खुल कर समर्थन नहीं किया। बावजूद इसके  राजनेता डेरा ब्यास जाते रहे हैं। यह डेरा सभी पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण रहा है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यहां आ चुकी हैं। कुछ सप्ताह पहले डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और कैबिनेट मंत्री बिक्त्रस्म मजीठिया जलालाबाद में डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के सत्संग मे शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले फिर महत्वपूर्ण हुए धार्मिक डेरे

Rahul gandi and captain at beas dera before punjab assembly elections
rahul gandhi - फोटो : File Photo
अक्तूबर के अंत में पंजाब सरकार ने परमिंदर सिंह सेखों को सीएम प्रकाश सिंह बादल का सलाहकार नियुक्त किया था, जोकि डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों की पत्नी के भाई हैं। पंजाब में चुनावों में धार्मिक डेरों का समर्थन हासिल करना हर पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

इसी कड़ी में अकाली दल ने डेरा सचखंड से संबंधित दो लोगों को उम्मीदवार भी बनाया है। कबीर दास को नाभा और सतपाल मल को करतारपुर से टिकट दी गई है। दोनों ने ही पिछले दिनों कांग्रेस को अलविदा कहा था। वहीं, आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने भी कुछ माह पहले डेरा बल्लां का दौरा किया था। भाजपा नेे हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा का समर्थन प्राप्त कर विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल की थी। 

गौरतलब है कि हर बार पंजाब चुनाव में डेरा अहम भूमिका अदा करते हैं। राहुल के इस दौरे से 2017 विधानसभा चुनाव से पहले डेरा और कांग्रेस में संबंध बेहतर होंगे। बतादें, सिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले बिक्रम मजीठिया की पत्नी डेरा प्रमुख की रिश्तेदार हैं। फोर्टिस ग्रुप के सह-संस्थापक शिवेंद्र मोहन सिंह ने डेरा की सेवा के लिए ही अपनी जॉब छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed